📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "अतिशयन" के १ परिणाम
अमरकोश १.१.८२ — स्वर्गवर्गः
तीव्रैकान्तनितान्तानि गाढबाढदृढानि च ।क्लीबे शीघ्राद्यसत्त्वे स्यात्त्रिष्वेषां सत्त्वगामि यत् ॥
अतिशय के और नाम — तीव्र, एकान्त, नितान्त, गाढ, बाढ, दृढ। 'शीघ्र' आदि शब्द जब किसी वस्तु के विशेषण न हों (क्रिया-विशेषण हों) तो नपुंसकलिङ्ग में, और जब किसी वस्तु के विशेषण हों तो तीनों लिङ्गों में होते हैं।