🕉️ 20 November 2026, Friday · 12:57:39 PM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "अशुद्ध" के २ परिणाम

अमरकोश १.६.२ — शब्दादिवर्गः
अपभ्रंशोऽपशब्दः स्याच्छास्त्रे शब्दस्तु वाचकः ।तिङ्सुबन्तचयो वाक्यं क्रिया वा कारकान्विता ॥
अशुद्ध शब्द — अपभ्रंश, अपशब्द। शास्त्र (व्याकरण) में अर्थ बताने वाला 'शब्द' कहलाता है। तिङन्त (क्रियापद) और सुबन्त (नामपद) का समूह, अथवा कारकों से युक्त क्रिया — 'वाक्य' कहलाता है।
अमरकोश ३.३.६३ — नानार्थवर्गः
प्रवणं क्रमनिम्नोर्व्यां प्रह्वे ना तु चतुष्पथे ।सङ्कीर्णौ निचिताशुद्धाविरिणं शून्यमूषरम् ॥
प्रवण — ढलवाँ भूमि, विनम्र (तीनों लिङ्ग); चौराहा (पुं॰)। संकीर्ण — भरा हुआ, मिश्रित (अशुद्ध)। इरिण — सूना, ऊसर (बंजर)।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें