🕉️ 23 November 2026, Monday · 09:29:41 PM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "अहोरात्र" के ४ परिणाम

अमरकोश १.४.१२ — कालवर्गः
तास्तु त्रिंशत्क्षणस्ते तु मुहूर्तो द्वादशास्त्रियाम् ।ते तु त्रिंशदहोरात्रः पक्षस्ते दशपञ्च च ॥
तीस कला का एक 'क्षण'; बारह क्षण का एक 'मुहूर्त'; तीस मुहूर्त का एक 'अहोरात्र' (दिन-रात); और पन्द्रह अहोरात्र का एक 'पक्ष' होता है।
अमरकोश १.४.२२ — कालवर्गः
संवत्सरो वत्सरोऽब्दो हायनोऽस्त्री शरत्समाः ।मासेन स्यादहोरात्रः पैत्रो वर्षेण दैवतः ॥
वर्ष के नाम — संवत्सर, वत्सर, अब्द, हायन (पुं॰/नपुं॰), शरद्, समा। (मनुष्य के) एक मास का पितरों का एक दिन-रात, और एक वर्ष का देवताओं का एक दिन-रात होता है।
अमरकोश १.४.२३ — कालवर्गः
दैवे युगसहस्रे द्वे ब्राह्मः कल्पौ तु तौ नृणाम् ।मन्वन्तरं तु दिव्यानां युगानामेकसप्ततिः ॥
देवताओं के दो हज़ार युग ब्रह्मा का एक दिन-रात है; और वे (दिन तथा रात) मनुष्यों के लिये (एक-एक) कल्प हैं। इकहत्तर दिव्य युगों का एक 'मन्वन्तर' होता है।
अमरकोश ३.५.१२ — लिङ्गादिसङ्ग्रहवर्गः
करगण्डोष्ठदोर्दन्तकन्ठकेशनखस्तनाः ।अह्नाहान्ताः क्ष्वेडभेदा रात्रान्ताः प्रागसंख्यकाः ॥
(पुल्लिंग —) हाथ, गाल, होंठ, बाँह, दाँत, गला, बाल, नाख़ून, स्तन (के पर्याय); 'अह्न'/'अह' अन्त वाले (पूर्वाह्णः, द्व्यहः); विष के भेद; और 'रात्र' अन्त वाले जिनके पहले संख्या न हो (अहोरात्रः) —
💬