📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "आला" के ३ परिणाम
अमरकोश १.६.१५ — शब्दादिवर्गः
तत्र त्वाक्षारणा यः स्यादाक्रोशो मैथुनं प्रति ।स्यादाभाषणमालापः प्रलापोऽनर्थकं वचः ॥
व्यभिचार का आरोप लगाकर डाँटना 'आक्षारणा' कहलाता है; बातचीत — आभाषण, आलाप; निरर्थक बकवास 'प्रलाप' कहलाती है।
अमरकोश १.६.१६ — शब्दादिवर्गः
अनुलापो मुहुर्भाषा विलापः परिदेवनम् ।विप्रलापो विरोधोक्तिः संलापो भाषणं मिथः ॥
बार-बार कहना 'अनुलाप'; शोक में रोना 'विलाप', 'परिदेवन'; परस्पर विरोधी बातें 'विप्रलाप'; आपस में बातचीत 'संलाप' कहलाती है।
अमरकोश २.८.४१ — क्षत्रियवर्गः
तोत्रं वेणुकमालानं बन्धस्तम्भेऽथ शृङ्खले ।अन्दुको निगडोऽस्त्री स्यादङ्कुशोऽस्त्री सृणिः स्त्रियाम् ॥
हाथी हाँकने का डण्डा — तोत्र, वेणुक। हाथी बाँधने का खूँटा — आलान, बन्धस्तम्भ। ज़ंजीर — शृंखल, अन्दुक, निगड (पुं॰/नपुं॰)। अंकुश — अंकुश (पुं॰/नपुं॰), सृणि (स्त्री॰)।