🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:56:30 AM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "एनस" के २ परिणाम

अमरकोश १.४.२५ — कालवर्गः
कलुषं वृजिनैनोऽघमंहो दुरितदुष्कृतम् ।स्याद्धर्ममस्त्रियां पुण्यश्रेयसी सुकृतं वृषः ॥
पाप के और नाम — कलुष, वृजिन, एनस्, अघ, अंहस्, दुरित, दुष्कृत। धर्म/पुण्य के नाम — धर्म (पुं॰/नपुं॰), पुण्य, श्रेयस्, सुकृत, वृष।
अमरकोश ३.३.१४ — नानार्थवर्गः
दीनारेऽपि च निष्कोऽस्त्री कल्कोऽस्त्री शमलैनसोः ।दम्भेऽप्यथ पिनाकोऽस्त्री शूलशङ्करधन्वनोः ॥
निष्क (पुं॰/नपुं॰) — (उपर्युक्त सब) और दीनार (सिक्का) भी। कल्क — मैल, पाप, दम्भ (और पीसी औषधि)। पिनाक — त्रिशूल, शिव का धनुष।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें