📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "कटीक" के ३ परिणाम
अमरकोश १.७.२२ — नाट्यवर्गः
चतुर्दश दरस्त्रासो भीतिर्भीः साध्वसं भयम् ।विकारो मानसो भावोऽनुभावो भावबोधकः ॥
भय के नाम — दर, त्रास, भीति, भी, साध्वस, भय। मन का विकार 'भाव' कहलाता है; और भाव को प्रकट करने वाला (कटाक्ष आदि) 'अनुभाव'।
अमरकोश ३.३.४० — नानार्थवर्गः
संज्ञा स्याच्चेतना नाम हस्ताद्यैश्चार्थसूचना ।काकेभगण्डौ करटौ गजगण्डकटी कटौ ॥
संज्ञा — चेतना (होश), नाम, हाथ आदि से इशारा (और सूर्य की पत्नी)। करट — कौआ, हाथी की कनपटी। कट — हाथी की कनपटी, कमर (और चटाई)।
अमरकोश ३.५.३८ — लिङ्गादिसङ्ग्रहवर्गः
ऊर्मिर्वराटकः स्वातिर्वर्णको झाटलिर्मनुः ।मूषा सृपाटी कर्कन्धूर्यष्टिः शाटी कटी कुटी ॥
(स्त्री॰/पुं॰ दोनों —) ऊर्मि (लहर), वराटक (कौड़ी), स्वाति (नक्षत्र), वर्णक, झाटलि, मनु, मूषा (घरिया), सृपाटी, कर्कन्धू (बेर), यष्टि (लाठी), शाटी (साड़ी), कटी (कमर), कुटी (झोंपड़ी)।