📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "कलक" के ३ परिणाम
अमरकोश १.६.२७ — शब्दादिवर्गः
वीणायाः क्वणिते प्रादेः प्रक्वाणप्रक्वणादयः ।कोलाहलः कलकलस्तिरश्चां वाशितं रुतम् ॥
वीणा की ध्वनि के लिये 'प्र' आदि उपसर्ग लगाकर प्रक्वाण, प्रक्वण आदि; बहुत लोगों का शोर — कोलाहल, कलकल; पशु-पक्षियों की बोली — वाशित, रुत।
अमरकोश १.७.२ — नाट्यवर्गः
काकली तु कले सूक्ष्मे ध्वनौ तु मधुरास्फुटे ।कलो मन्द्रस्तु गम्भीरे तारोऽत्युच्चैस्त्रयस्त्रिषु ॥
सूक्ष्म मधुर ध्वनि 'काकली'; मधुर पर अस्पष्ट ध्वनि 'कल'; गम्भीर (नीची) ध्वनि 'मन्द्र'; बहुत ऊँची ध्वनि 'तार' कहलाती है। ये तीन (कल, मन्द्र, तार) विशेषण होने पर तीनों लिङ्गों में होते हैं।
अमरकोश १.१०.३३ — वारिवर्गः
रेवा तु नर्मदा सोमोद्भवा मेकलकन्यका ।करतोया सदानीरा बाहुदा सैतवाहिनी ॥
नर्मदा के नाम — रेवा, नर्मदा, सोमोद्भवा, मेकलकन्यका। करतोया नदी — करतोया, सदानीरा। बाहुदा नदी — बाहुदा, सैतवाहिनी।