🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:41:09 PM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "कलरव" के ३ परिणाम

अमरकोश १.६.२४ — शब्दादिवर्गः
सत्यं तथ्यमृतं सम्यगमूनि त्रिषु तद्वति ।शब्दे निनादनिनदध्वनिध्वानरवस्वनाः ॥
सत्य के नाम — सत्य, तथ्य, ऋत, सम्यक् (सत्य वस्तु के विशेषण के रूप में तीनों लिङ्गों में)। ध्वनि के नाम — शब्द, निनाद, निनद, ध्वनि, ध्वान, रव, स्वन।
अमरकोश १.७.२ — नाट्यवर्गः
काकली तु कले सूक्ष्मे ध्वनौ तु मधुरास्फुटे ।कलो मन्द्रस्तु गम्भीरे तारोऽत्युच्चैस्त्रयस्त्रिषु ॥
सूक्ष्म मधुर ध्वनि 'काकली'; मधुर पर अस्पष्ट ध्वनि 'कल'; गम्भीर (नीची) ध्वनि 'मन्द्र'; बहुत ऊँची ध्वनि 'तार' कहलाती है। ये तीन (कल, मन्द्र, तार) विशेषण होने पर तीनों लिङ्गों में होते हैं।
अमरकोश २.५.१६ — सिंहादिवर्गः
पारावतः कलरवः कपोतोऽथ शशादनः ।पत्री श्येन उलूकस्तु वायसारातिपेचकौ ॥
कबूतर — पारावत, कलरव, कपोत; बाज़ — शशादन, पत्री, श्येन; उल्लू के नाम — उलूक, वायसाराति, पेचक —
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें