📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "गहरा" के ३ परिणाम
अमरकोश १.५.१६ — धीवर्गः
लोहितो रोहितो रक्तः शोणः कोकनदच्छविः ।अव्यक्तरागस्त्वरुणः श्वेतरक्तस्तु पाटलः ॥
लाल रंग के नाम — लोहित, रोहित, रक्त। गहरा लाल — शोण, कोकनदच्छवि (लाल कमल जैसा)। हल्का लाल — अरुण। सफ़ेद-लाल (गुलाबी) — पाटल।
अमरकोश १.१०.१५ — वारिवर्गः
निम्नं गभीरं गम्भीरमुत्तानं तद्विपर्यये ।अगाधमतलस्पर्शे कैवर्ते दाशधीवरौ ॥
गहरा — निम्न, गभीर, गम्भीर; उसका उल्टा (उथला) — उत्तान; जिसका तल न छुआ जा सके — अगाध, अतलस्पर्श। मछुआरे के नाम — कैवर्त, दाश, धीवर।
अमरकोश २.६.८८ — मनुष्यवर्गः
व्यामो बाह्वोः सकरयोस्ततयोस्तिर्यगन्तरम् ।ऊर्ध्वविस्तृतदोः पाणिनृमाने पौरुषं त्रिषु ॥
दोनों बाँहें हाथों सहित दोनों ओर फैलाने पर बीच की दूरी — व्याम (पुरसा)। बाँहें ऊपर उठाए खड़े मनुष्य की ऊँचाई का माप — पौरुष (तीनों लिङ्ग)।