📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "गाना" के १२ परिणाम
अमरकोश १.१.४ — स्वर्गवर्गः
भेदाख्यानाय न द्वन्द्वो नैकशेषो न संकरः ।कृतोऽत्र भिन्नलिङ्गानामनुक्तानां क्रमादृतेः ॥
इस ग्रन्थ में भिन्न-भिन्न लिङ्ग वाले शब्दों का भेद स्पष्ट करने के लिये (उनका) द्वन्द्व समास, एकशेष और मिश्रण नहीं किया गया है — केवल क्रम के कारण जहाँ आवश्यक हो, उसे छोड़कर।
अमरकोश १.१.५९ — स्वर्गवर्गः
स्यात्सुधर्मा देवसभा पीयूषममृतं सुधा ।मन्दाकिनी वियद्गङ्गा स्वर्णदी सुरदीर्घिका ॥
देवताओं की सभा 'सुधर्मा' कहलाती है। अमृत के नाम — पीयूष, अमृत, सुधा। आकाश-गंगा के नाम — मन्दाकिनी, वियद्गंगा, स्वर्णदी, सुरदीर्घिका।
अमरकोश १.४.२३ — कालवर्गः
दैवे युगसहस्रे द्वे ब्राह्मः कल्पौ तु तौ नृणाम् ।मन्वन्तरं तु दिव्यानां युगानामेकसप्ततिः ॥
देवताओं के दो हज़ार युग ब्रह्मा का एक दिन-रात है; और वे (दिन तथा रात) मनुष्यों के लिये (एक-एक) कल्प हैं। इकहत्तर दिव्य युगों का एक 'मन्वन्तर' होता है।
अमरकोश १.८.४ — पातालभोगिवर्गः
विष्वक्संतमसं नागाः काद्रवेयास्तदीश्वराः ।शेषोऽनन्तो वासुकिस्तु सर्पराजोऽथ गोनसे ॥
सब ओर फैला अन्धकार 'सन्तमस'। नागों के नाम — नाग, काद्रवेय; उनके स्वामी — शेष, अनन्त; सर्पराज — वासुकि। अब 'गोनस' (सर्प-विशेष) के अर्थ में —
अमरकोश १.१०.३१ — वारिवर्गः
कूलङ्कषा निर्झरिणी रोधोवक्रा सरस्वती ।गङ्गा विष्णुपदी जह्नुतनया सुरनिम्नगा ॥
नदी के और नाम — कूलंकषा, निर्झरिणी, रोधोवक्रा, सरस्वती। गंगा के नाम — गंगा, विष्णुपदी, जह्नुतनया, सुरनिम्नगा।
अमरकोश १.१०.३२ — वारिवर्गः
भागीरथी त्रिपथगा त्रिस्रोता भीष्मसूरपि ।कालिन्दी सूर्यतनया यमुना शमनस्वसा ॥
गंगा के और नाम — भागीरथी, त्रिपथगा, त्रिस्रोता, भीष्मसू। यमुना के नाम — कालिन्दी, सूर्यतनया, यमुना, शमनस्वसा।
अमरकोश २.६.१२२ — मनुष्यवर्गः
परिकर्माङ्गसंस्कारः स्यान्मार्ष्टिर्मार्जना मृजा ।उद्वर्तनोत्सादने द्वे समे आप्लाव आप्लवः ॥
शरीर को सँवारना — परिकर्म, अंगसंस्कार। (पोंछकर) शरीर साफ़ करना — मार्ष्टि, मार्जना, मृजा। उबटन लगाना — उद्वर्तन, उत्सादन। स्नान — आप्लाव, आप्लव —
अमरकोश २.६.१२३ — मनुष्यवर्गः
स्नानं चर्चा तु चार्चिक्यं स्थासकोऽथ प्रबोधनम् ।अनुबोधः पत्रलेखा पत्राङ्गुलिरिमे समे ॥
स्नान। चन्दन आदि का लेप — चर्चा, चार्चिक्य, स्थासक। (मन्द पड़ी) सुगन्ध को फिर जगाना — प्रबोधन, अनुबोध। गालों पर कस्तूरी आदि से बनी पत्र-रचना — पत्रलेखा, पत्रांगुलि।
अमरकोश २.९.८८ — वैश्यवर्गः
कार्षापणः कार्षिकः स्यात् कार्षिके ताम्रिके पणः ।अस्त्रियामाढकद्रोणौ खारी वाहो निकुञ्चकः ॥
(एक कर्ष चाँदी का) सिक्का — कार्षापण, कार्षिक। एक कर्ष ताँबे का सिक्का — पण। (आयतन के माप) — आढक, द्रोण (पुं॰/नपुं॰), खारी, वाह, निकुंचक —
अमरकोश ३.२.३६ — सङ्कीर्णवर्गः
आविधो विध्यते येन तत्र विष्वक्समे निघः ।उत्कारश्च निकारश्च द्वौ धान्योत्क्षेपणार्थकौ ॥
जिससे छेद किया जाए (बरमा) — आविध। चारों ओर से बराबर (लम्बाई-चौड़ाई वाला वृक्ष आदि) — निघ। अनाज ऊपर उछालना (ओसाना/ढेर लगाना) — उत्कार, निकार।
अमरकोश ३.३.७७ — नानार्थवर्गः
नदी नगर्योर्नागानां भोगवत्यथ सङ्गरे ।सङ्गे सभायां समितिः क्षयवासावपि क्षिती ॥
भोगवती — नागों की नदी और नगरी (पाताल में)। समिति — युद्ध, मेल, सभा। क्षिति — क्षय, निवास-स्थान (पृथ्वी भी)।
अमरकोश ३.३.१५७ — नानार्थवर्गः
स्थूलोच्चयस्त्वसाकल्ये नागानां मध्यमे गते ।समयाः शपथाचारकालसिद्धान्तसंविदः ॥
स्थूलोच्चय — अपूर्णता, हाथियों की मध्यम चाल। समय — शपथ, आचार, काल, सिद्धान्त, सहमति (समझौता)।