🕉️ 20 November 2026, Friday · 10:24:28 AM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "गिनी" के ५ परिणाम

अमरकोश १.७.१३ — नाट्यवर्गः
भगिनीपतिरावुत्तो भावो विद्वानथावुकः ।जनको युवराजस्तु कुमारो भर्तृदारकः ॥
नाटक में — बहनोई को 'आवुत्त', विद्वान् को 'भाव', पिता को 'आवुक' और युवराज को 'कुमार' या 'भर्तृदारक' कहते हैं।
अमरकोश १.७.१६ — नाट्यवर्गः
अत्तिका भगिनी ज्येष्ठा निष्ठानिर्वहणे समे ।हण्डे हञ्जे हलाह्वाने नीचां चेटीं सखीं प्रति ॥
बड़ी बहन को 'अत्तिका' कहते हैं; नाटक का उपसंहार — निष्ठा, निर्वहण। नीच स्त्री को 'हण्डे', दासी को 'हञ्जे' और सखी को 'हला' कहकर पुकारा जाता है।
अमरकोश २.६.५ — मनुष्यवर्गः
कृताभिषेका महिषी भोगिन्योऽन्या नृपस्त्रियः ।पत्नी पाणिगृहीती च द्वितीया सहधर्मिणी ॥
राज्याभिषेक वाली रानी — महिषी (पटरानी); राजा की अन्य स्त्रियाँ — भोगिनी। पत्नी के नाम — पत्नी, पाणिगृहीती, द्वितीया, सहधर्मिणी —
अमरकोश २.६.२९ — मनुष्यवर्गः
जनयित्री प्रसूर्माता जननी भगिनी स्वसा ।ननान्दा तु स्वसा पत्युर्नप्त्री पौत्री सुतात्मजा ॥
माता — जनयित्री, प्रसू, माता, जननी। बहन — भगिनी, स्वसा। पति की बहन (ननद) — ननान्दा। पोती — नप्त्री, पौत्री, सुतात्मजा।
अमरकोश २.९.८४ — वैश्यवर्गः
विपणो विक्रयः संख्याः संख्येये ह्यादश त्रिषु ।विंशत्याद्याः सदैकत्वे सर्वाः संख्येयसंख्ययोः ॥
बिक्री — विपण, विक्रय। संख्याएँ — एक से दस तक, गिनी जाने वाली वस्तु के विशेषण होकर तीनों लिङ्गों में चलती हैं; बीस आदि सब संख्याएँ (संख्येय और संख्या दोनों अर्थों में) सदा एकवचन में रहती हैं।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें