🕉️ 20 November 2026, Friday · 11:30:44 AM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "गुप्ति" के ३ परिणाम

अमरकोश १.७.३५ — नाट्यवर्गः
घर्मो निदाघः स्वेदः स्यात्प्रलयो नष्टचेष्टता ।अवहित्थाकारगुप्तिः समौ संवेगसंभ्रमौ ॥
पसीना — घर्म, निदाघ, स्वेद; चेतना-शून्यता (मूर्च्छा) — प्रलय, नष्टचेष्टता; भाव छिपाना — अवहित्था, आकारगुप्ति; उत्तेजना/हड़बड़ी — संवेग, सम्भ्रम (समानार्थक)।
अमरकोश २.८.५७ — क्षत्रियवर्गः
रथगुप्तिर्वरूथो ना कूबरस्तु युगन्धरः ।अनुकर्षो दार्वधःस्थं प्रासङ्गो ना युगाद्युगः ॥
रथ का (लोहे आदि का) रक्षा-कवच — रथगुप्ति, वरूथ (पुं॰)। जुआ बाँधने का स्थान — कूबर, युगन्धर। रथ के नीचे की लकड़ी — अनुकर्ष। (बछड़ों को सिखाने हेतु) जुए से जुड़ा दूसरा जुआ — प्रासंग (पुं॰)।
अमरकोश ३.३.८१ — नानार्थवर्गः
वनिता जनितात्यर्थानुरागायां च योषिति ।गुप्तिः क्षितिव्युदासेऽपि धृतिर्धारणधैर्ययोः ॥
वनिता — अत्यन्त प्रेम उपजाने वाली स्त्री (सामान्य स्त्री भी)। गुप्ति — भूमि खोदना (गड्ढा) भी (रक्षा भी)। धृति — धारण करना, धैर्य।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें