📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "चीनी" के ४ परिणाम
अमरकोश २.१.१२ — भूमिवर्गः
स्त्री शर्करा शर्करिलः शार्करः शर्करावति ।देश एवादिमावेववमुन्नेयाः सिकतावति ॥
कंकड़ (शर्करा, स्त्री॰) वाला प्रदेश — शर्करिल, शार्कर, शर्करावान्; इनमें पहले दो केवल प्रदेश के लिये हैं। इसी प्रकार बालू वाले प्रदेश के नाम (सिकतिल, सैकत, सिकतावान्) समझने चाहिये।
अमरकोश २.४.१३४ — वनौषधिवर्गः
तपस्विनी जटामांसी जटिला लोमशा मिसी ।त्वक्पत्रमुत्कटं भृङ्गं त्वचं चोचं वराङ्गकम् ॥
जटामांसी के नाम — तपस्विनी, जटा, मांसी, जटिला, लोमशा, मिसी। दालचीनी (त्वक्) के नाम — त्वक्पत्र, उत्कट, भृंग, त्वच, चोच, वरांगक।
अमरकोश २.४.१६३ — वनौषधिवर्गः
इक्षुगन्धा पोटगलः पुंसि भूम्नि तु बल्वजाः ।रसाल इक्षुस्तद्भेदाः पुण्ड्रकान्तारकादयः ॥
काँस के और नाम — इक्षुगन्धा, पोटगल (पुं॰)। बबई घास — बल्वज (बहुवचन)। गन्ने के नाम — रसाल, इक्षु; उसके भेद — पुण्ड्र, कान्तारक आदि।
अमरकोश २.६.१३० — मनुष्यवर्गः
श्रीवासो वृकधूपोऽपि श्रीवेष्टसरलद्रवौ ।मृगनाभिर्मृगमदः कस्तूरी चाथ कोलकम् ॥
चीड़ (सरल) के गोंद (तारपीन) के और नाम — श्रीवास, वृकधूप, श्रीवेष्ट, सरलद्रव। कस्तूरी — मृगनाभि, मृगमद, कस्तूरी। कंकोल (शीतलचीनी) —