🕉️ 22 November 2026, Sunday · 11:11:33 AM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "दुह" के ९ परिणाम

अमरकोश २.१.४ — भूमिवर्गः
विपुला गह्वरी धात्री गौरिला कुम्भिनी क्षमा ।भूतधात्री रत्नगर्भा जगती सागराम्बरा ॥
पृथ्वी के और नाम — विपुला, गह्वरी, धात्री, गो, इला, कुम्भिनी, क्षमा, भूतधात्री, रत्नगर्भा, जगती, सागराम्बरा।
अमरकोश २.६.२८ — मनुष्यवर्गः
आहुर्दुहितरं सर्वेऽपत्यं तोकं तयोः समे ।स्वजाते त्वौरसोरस्यौ तातस्तु जनकः पिता ॥
(आत्मजा, तनया आदि) सब पुत्री के नाम कहे जाते हैं। पुत्र-पुत्री दोनों के लिये — अपत्य, तोक। अपनी पत्नी से उत्पन्न — औरस, उरस्य। पिता — तात, जनक, पिता।
अमरकोश २.६.३२ — मनुष्यवर्गः
श्यालाः स्युर्भ्रातरः पत्न्याः स्वामिनो देवृदेवरौ ।स्वस्रीयो भागिनेयः स्याज्जामाता दुहितुः पतिः ॥
पत्नी के भाई — श्याल (साला); पति के (छोटे) भाई — देवृ, देवर; बहन का पुत्र — स्वस्रीय, भागिनेय (भानजा); पुत्री का पति — जामाता (दामाद)।
अमरकोश २.६.३७ — मनुष्यवर्गः
मातापितरौ पितरौ मातरपितरौ प्रसूजनयितारौ ।श्वश्रूश्वशुरौ श्वशुरौ पुत्रौ पुत्रश्च दुहिता च ॥
माता-पिता — मातापितरौ, पितरौ, मातरपितरौ, प्रसूजनयितारौ। सास-ससुर — श्वश्रूश्वशुरौ, श्वशुरौ। पुत्र और पुत्री — पुत्रौ।
अमरकोश २.९.५३ — वैश्यवर्गः
घृतमाज्यं हविः सर्पिर्नवनीतं नवोद्घृतम् ।तत्तु हैयङ्गवीनं यद्ध्योगोदोहोद्भवं घृतम् ॥
घी — घृत, आज्य, हविस्, सर्पिस्। ताज़ा निकाला मक्खन — नवनीत। कल दुहे दूध (के दही) से बना ताज़ा घी/मक्खन — हैयंगवीन।
अमरकोश २.९.७१ — वैश्यवर्गः
काल्योपसर्या प्रजने प्रष्ठौही बालगर्भिणी ।स्यादचण्डी तु सुकरा बहुसूतिः परेष्टुका ॥
गर्भ-धारण के योग्य गाय — काल्या, उपसर्या। पहली बार गाभिन — प्रष्ठौही, बालगर्भिणी। सीधी (न मारने वाली) — अचण्डी, सुकरा। बहुत बार ब्याई — बहुसूति, परेष्टुका।
अमरकोश २.९.७२ — वैश्यवर्गः
चिरप्रसूता बष्कयणी धेनुः स्यान्नवसूतिका ।सुव्रता सुखसंदोह्या पीनोध्नी पीवरस्तनी ॥
बहुत पहले ब्याई गाय — चिरप्रसूता, बष्कयणी। हाल में ब्याई — धेनु, नवसूतिका। आसानी से दुहने वाली — सुव्रता, सुखसन्दोह्या। भरे थनों वाली — पीनोध्नी, पीवरस्तनी।
अमरकोश २.९.७४ — वैश्यवर्गः
ऊधस्तु क्लीबमापीनं समौ शिवककीलकौ ।न पुंसि दाम सन्दानं पशुरज्जुस्तु दामनी ॥
थन — ऊधस्, आपीन (नपुं॰)। पशु बाँधने का खूँटा — शिवक, कीलक। (दुहते समय) पैर बाँधने की रस्सी — दामन् (पुं॰ नहीं), सन्दान। पशु बाँधने की रस्सी — पशुरज्जु, दामनी।
अमरकोश ३.५.२३ — लिङ्गादिसङ्ग्रहवर्गः
फलहेमशुल्बलोहसुखदुःखशुभाशुभम् ।जलपुष्पाणि लवणं व्यञ्जनान्यनुलेपनम् ॥
(नपुंसकलिङ्ग —) फल, सोना, ताँबा, लोहा, सुख, दुःख, शुभ, अशुभ, जल में उगने वाले फूल (कमल आदि), नमक, व्यंजन, लेप (के पर्याय)।
💬