🕉️ 20 November 2026, Friday · 04:25:15 AM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "न्यस्त" के ६ परिणाम

अमरकोश २.२.४ — पुरवर्गः
भित्तिः स्त्री कुड्यमेडूकं यदन्तर्न्यस्तकीकसम् ।गृहं गेहोदवसितं वेश्म सद्म निकेतनम् ॥
दीवार — भित्ति (स्त्री॰), कुड्य; जिसके भीतर हड्डी आदि डाली गई हो — एडूक। घर के नाम — गृह, गेह, उदवसित, वेश्मन्, सद्मन्, निकेतन —
अमरकोश २.६.१३६ — मनुष्यवर्गः
माल्यं मालास्रजौ मूर्ध्नि केशमध्ये तु गर्भकः ।प्रभ्रष्टकं शिखालम्बि पुरोन्यस्तं ललामकम् ॥
सिर पर पहनी माला — माल्य, माला, स्रज्। बालों के बीच गुँथी माला — गर्भक। चोटी से लटकती माला — प्रभ्रष्टक। माथे के आगे लटकती माला — ललामक।
अमरकोश २.९.१५ — वैश्यवर्गः
ईषा लाङ्गलदण्डः स्यात्सीता लाङ्गलपद्धतिः ।पुंसि मेधिः खले दारु न्यस्तं यत्पशुबन्धने ॥
हल का लम्बा दण्ड — ईषा, लांगलदण्ड। हल से बनी रेखा (कूँड) — सीता, लांगलपद्धति। खलिहान में बैलों को बाँधने के लिये गड़ा खूँटा — मेधि (पुं॰)।
अमरकोश ३.१.८७ — विशेष्यनिघ्नवर्गः
परिक्षिप्तं तु निवृत्तं मूषितं मुषितार्थकम् ।प्रवृद्धप्रसृते न्यस्तनिसृष्टे गुणिताहते ॥
घेरा हुआ — परिक्षिप्त, निवृत। चुराया हुआ — मूषित, मुषित। फैला/बढ़ा — प्रवृद्ध, प्रसृत। रखा/सौंपा हुआ — न्यस्त, निसृष्ट। गुणा किया हुआ — गुणित, आहत।
अमरकोश ३.३.५१ — नानार्थवर्गः
भृशप्रतिज्ञयोर्बाढं प्रगाढं भृशकृच्छ्रयोः ।शक्तस्थूलौ त्रिषु दृढौ व्यूढौ विन्यस्तसंहतौ ॥
बाढ — बहुत, 'हाँ' (स्वीकृति)। प्रगाढ — अत्यधिक, कष्ट। दृढ — समर्थ, मोटा/मज़बूत (तीनों लिङ्ग)। व्यूढ — (व्यूह में) सजाया, सटा हुआ।
अमरकोश ३.३.२०५ — नानार्थवर्गः
भेद्यलिङ्गः शठे व्यालः पुंसि श्वापदसर्पयोः ।मलोऽस्त्री पापविट्किट्टान्यस्त्री शूलं रुगायुधम् ॥
व्याल — दुष्ट (तीनों लिङ्ग); हिंसक पशु, साँप (पुं॰)। मल (पुं॰/नपुं॰) — पाप, विष्ठा, मैल। शूल (पुं॰/नपुं॰) — पीड़ा (दर्द), त्रिशूल (आयुध)।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें