📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "पदाति" के ३ परिणाम
अमरकोश २.८.६६ — क्षत्रियवर्गः
त्रिष्वामुक्तादयो वर्मभृतां कावचिकं गणे ।पदातिपत्तिपदगपादातिकपदाजयः ॥
(आमुक्त आदि तीनों लिङ्गों में।) कवचधारियों का समूह — कावचिक। पैदल सैनिक — पदाति, पत्ति, पदग, पादातिक, पदाजि —
अमरकोश २.८.६७ — क्षत्रियवर्गः
पद्गश्च पदिकश्चाथ पादातं पत्तिसंहतिः ।शस्त्राजीवे काण्डपृष्ठायुधीयायुधिकाः समाः ॥
पैदल के और नाम — पद्ग, पदिक। पैदल सेना का समूह — पादात। शस्त्रों से जीविका चलाने वाला — शस्त्राजीव, काण्डपृष्ठ, आयुधीय, आयुधिक।
अमरकोश २.८.८० — क्षत्रियवर्गः
एकेभैकरथा त्र्यश्वा पत्तिः पञ्चपदातिका ।पत्त्यङ्गैस्त्रिगुणैः सर्वैः क्रमादाख्या यथोत्तरम् ॥
एक हाथी, एक रथ, तीन घोड़े और पाँच पैदल — यह 'पत्ति' (सबसे छोटी इकाई) है। इसके सभी अंगों को क्रमशः तिगुना करते जाने पर आगे के नाम होते हैं —