📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "पद्धति" के ४ परिणाम
अमरकोश २.१.१६ — भूमिवर्गः
अयनं वर्त्म मार्गाध्वपन्थानः पदवी सृतिः ।सरणिः पद्धतिः पद्या वर्तन्येकपदीति च ॥
मार्ग के नाम — अयन, वर्त्म, मार्ग, अध्वन्, पथिन्, पदवी, सृति, सरणि, पद्धति, पद्या, वर्तनी, एकपदी।
अमरकोश २.६.८८ — मनुष्यवर्गः
व्यामो बाह्वोः सकरयोस्ततयोस्तिर्यगन्तरम् ।ऊर्ध्वविस्तृतदोः पाणिनृमाने पौरुषं त्रिषु ॥
दोनों बाँहें हाथों सहित दोनों ओर फैलाने पर बीच की दूरी — व्याम (पुरसा)। बाँहें ऊपर उठाए खड़े मनुष्य की ऊँचाई का माप — पौरुष (तीनों लिङ्ग)।
अमरकोश २.९.१५ — वैश्यवर्गः
ईषा लाङ्गलदण्डः स्यात्सीता लाङ्गलपद्धतिः ।पुंसि मेधिः खले दारु न्यस्तं यत्पशुबन्धने ॥
हल का लम्बा दण्ड — ईषा, लांगलदण्ड। हल से बनी रेखा (कूँड) — सीता, लांगलपद्धति। खलिहान में बैलों को बाँधने के लिये गड़ा खूँटा — मेधि (पुं॰)।
अमरकोश ३.३.१ — नानार्थवर्गः
नानार्थाः केऽपि कान्तादिवर्गेष्वेवात्र कीर्तिताः ।भूरिप्रयोगा ये येषु पर्यायेष्वपि तेषु ते ॥
कुछ अनेकार्थक शब्द यहाँ 'क'-अन्त आदि (अन्तिम वर्ण के क्रम से बने) वर्गों में कहे गए हैं; और जो शब्द जिन अर्थों में अधिक प्रयुक्त होते हैं, वे उन अर्थों के पर्यायों (पहले के वर्गों) में भी गिनाए गए हैं।