🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:56:34 PM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "पद्मी" के २ परिणाम

अमरकोश २.८.३५ — क्षत्रियवर्गः
इभः स्तम्बेरमः पद्मी यूथनाथस्तु यूथपः ।मदोत्कटो मदकलः कलभः करिशावकः ॥
हाथी के और नाम — इभ, स्तम्बेरम, पद्मी। झुण्ड का नायक हाथी — यूथनाथ, यूथप। मद से मस्त हाथी — मदोत्कट, मदकल। हाथी का बच्चा — कलभ, करिशावक।
अमरकोश २.८.३९ — क्षत्रियवर्गः
अधः कुम्भस्य वाहित्थं प्रतिमानमधोऽस्य यत् ।आसनं स्कन्धदेशः स्यात्पद्मकं बिन्दुजालकम् ॥
कुम्भ के नीचे का भाग — वाहित्थ; उसके नीचे (दाँतों के बीच) — प्रतिमान। कन्धे का भाग (जहाँ महावत बैठता है) — आसन। (मुख पर) बिन्दुओं का समूह — पद्मक।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें