📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "परिभाषा" के ३ परिणाम
अमरकोश १.१.३ — स्वर्गवर्गः
प्रायशो रूपभेदेन साहचर्याच्च कुत्रचित् ।स्त्रीपुंनपुंसकं ज्ञेयं तद्विशेषविधेः क्वचित् ॥
शब्दों का स्त्रीलिङ्ग, पुंलिङ्ग और नपुंसकलिङ्ग प्रायः रूप के भेद से, कहीं साथ आये शब्दों (साहचर्य) से, और कहीं विशेष विधान (स्पष्ट निर्देश) से जानना चाहिये।
अमरकोश १.६.२ — शब्दादिवर्गः
अपभ्रंशोऽपशब्दः स्याच्छास्त्रे शब्दस्तु वाचकः ।तिङ्सुबन्तचयो वाक्यं क्रिया वा कारकान्विता ॥
अशुद्ध शब्द — अपभ्रंश, अपशब्द। शास्त्र (व्याकरण) में अर्थ बताने वाला 'शब्द' कहलाता है। तिङन्त (क्रियापद) और सुबन्त (नामपद) का समूह, अथवा कारकों से युक्त क्रिया — 'वाक्य' कहलाता है।
अमरकोश १.६.३ — शब्दादिवर्गः
श्रुतिः स्त्री वेद आम्नायस्त्रयी धर्मस्तु तद्विधिः ।स्त्रियामृक्सामयजुषी इति वेदास्त्रयस्त्रयी ॥
वेद के नाम — श्रुति (स्त्री॰), वेद, आम्नाय, त्रयी। वेद में विहित कर्म 'धर्म' कहलाता है। ऋक् (स्त्री॰), साम और यजुस् — ये तीन वेद 'त्रयी' कहलाते हैं।