📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "पोल" के २ परिणाम
अमरकोश २.६.९१ — मनुष्यवर्गः
ओष्ठाधरौ तु रदनच्छदौ दशनवाससी ।अधस्ताच्चिबुकं गण्डौ कपोलौ तत्परा हनुः ॥
होंठ — ओष्ठ, अधर, रदनच्छद, दशनवासस् (दाँतों का आवरण)। (होंठ के) नीचे — चिबुक (ठुड्डी)। गाल — गण्ड, कपोल। उसके आगे जबड़ा — हनु।
अमरकोश २.६.१२३ — मनुष्यवर्गः
स्नानं चर्चा तु चार्चिक्यं स्थासकोऽथ प्रबोधनम् ।अनुबोधः पत्रलेखा पत्राङ्गुलिरिमे समे ॥
स्नान। चन्दन आदि का लेप — चर्चा, चार्चिक्य, स्थासक। (मन्द पड़ी) सुगन्ध को फिर जगाना — प्रबोधन, अनुबोध। गालों पर कस्तूरी आदि से बनी पत्र-रचना — पत्रलेखा, पत्रांगुलि।