🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:59:52 AM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "भीति" के ३ परिणाम

अमरकोश १.७.२२ — नाट्यवर्गः
चतुर्दश दरस्त्रासो भीतिर्भीः साध्वसं भयम् ।विकारो मानसो भावोऽनुभावो भावबोधकः ॥
भय के नाम — दर, त्रास, भीति, भी, साध्वस, भय। मन का विकार 'भाव' कहलाता है; और भाव को प्रकट करने वाला (कटाक्ष आदि) 'अनुभाव'।
अमरकोश ३.३.७५ — नानार्थवर्गः
आर्तिः पीडा धनुष्कोट्योर्जातिः सामान्यजन्मनोः ।प्रचारस्यन्दयो रीतिरीतिर्डिम्बप्रवासयोः ॥
आर्ति/अर्ति — पीड़ा, धनुष का सिरा। जाति — सामान्य (वर्ग), जन्म। रीति — प्रचलन (ढंग), बहाव (और पीतल)। ईति — उपद्रव, परदेश-वास (और खेती की छह आपदाएँ)।
अमरकोश ३.३.८४ — नानार्थवर्गः
श्रुतं शास्त्रावधृतयोर्युगपर्याप्तयोः कृतम् ।अत्याहितं महाभीतिः कर्म जीवानपेक्षि च ॥
श्रुत — शास्त्र, सुना/निश्चित किया हुआ। कृत — सत्ययुग, पर्याप्त (पूरा)। अत्याहित — बड़ा भय (संकट), प्राणों की परवाह किये बिना किया साहसिक कर्म।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें