📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "मावा" के ३ परिणाम
अमरकोश १.४.९ — कालवर्गः
अमावास्या त्वमावस्या दर्शः सूर्येन्दुसङ्गमः ।सा दृष्टेन्दुः सिनीवाली सा नष्टेन्दुकला कुहूः ॥
अमावस्या के नाम — अमावास्या, अमावस्या, दर्श, सूर्येन्दुसंगम। जिसमें चन्द्रमा थोड़ा दिखे वह 'सिनीवाली', और जिसमें चन्द्रकला बिल्कुल न दिखे वह 'कुहू' कहलाती है।
अमरकोश १.१०.२९ — वारिवर्गः
खेयं तु परिखाधारस्त्वम्भसां यत्र धारणम् ।स्यादालवालमावालमावापोऽथ नदी सरित् ॥
किले के चारों ओर की खाई — खेय, परिखा; जहाँ जल रोका जाये (बाँध) — आधार; पेड़ की जड़ के पास का थाला — आलवाल, आवाल, आवाप। नदी के नाम — नदी, सरित् —
अमरकोश २.१०.२८ — शूद्रवर्गः
पुंसि वेमा वायदण्डः सूत्राणि नरि तन्तवः ।वाणिर्व्यूतिः स्त्रियौ तुल्ये पुस्तं लेप्यादिकर्मणि ॥
करघे का डण्डा — वेमन् (पुं॰), वायदण्ड। धागे — सूत्र, तन्तु (पुं॰)। बुनाई — वाणि, व्यूति (स्त्री॰)। लेप-मिट्टी आदि से बनी (मूर्ति आदि) कृति — पुस्त।