📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "ललाटिक" के २ परिणाम
अमरकोश २.६.१०४ — मनुष्यवर्गः
वालपाश्या पारितथ्या पत्रपाश्या ललाटिका ।कर्णिका तालपत्रं स्यात्कुण्डलं कर्णवेष्टनम् ॥
माँग की सोने की पट्टी (माँगटीका) — बालपाश्या, पारितथ्या। माथे का गहना (बिन्दी/टीका) — पत्रपाश्या, ललाटिका। कान के गहने — कर्णिका, तालपत्र, कुण्डल, कर्णवेष्टन।
अमरकोश ३.३.१७ — नानार्थवर्गः
स्याद्दाम्भिकः कौक्कुटिको यश्चादूरेरितेक्षणः ।ललाटिकः प्रभोर्भालदर्शी कार्याक्षमश्च यः ॥
कौक्कुटिक — दम्भी, और पास ही (ज़मीन पर) नज़र गड़ाकर चलने वाला (पाखण्डी)। ललाटिक — स्वामी का मुँह (माथा) देखने वाला चाटुकार, और काम में असमर्थ।