🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:33:14 PM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "लेज" के २ परिणाम

अमरकोश २.४.१९ — वनौषधिवर्गः
बार्हतं च फले जम्ब्वा जम्बूः स्त्री जम्बु जाम्बवम् ।पुष्पे जातीप्रभृतयः स्वलिङ्गाः व्रीहयः फले ॥
बृहती का फल — बार्हत; जामुन का फल — जम्बू (स्त्री॰), जम्बु, जाम्बव। चमेली आदि फूलों के अर्थ में अपने ही लिङ्ग में रहते हैं; धान आदि (वृक्ष-नाम ही) फल के अर्थ में भी।
अमरकोश २.८.८४ — क्षत्रियवर्गः
कपिध्वजस्य गाण्डीवगाण्डिवौ पुन्नपुंसकौ ।कोटिरस्याटनी गोधातले ज्याघातवारणे ॥
कपिध्वज (अर्जुन) का धनुष — गाण्डीव, गाण्डिव (पुं॰/नपुं॰)। धनुष का सिरा — कोटि, अटनी। प्रत्यंचा की चोट से बचाने वाला (हाथ का चमड़े का बन्धन) — गोधा, तल।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें