📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "वादिर" के १ परिणाम
अमरकोश ३.३.२५२ — नानार्थवर्गः
तुलासूत्रेऽश्वादिरश्मौ प्रग्राहः प्रग्रहोऽपि च ।पत्नीपरिजनादानमूलशापाः परिग्रहाः ॥
प्रग्राह/प्रग्रह — तराज़ू की डोरी, घोड़े आदि की लगाम (और बन्दी)। परिग्रह — पत्नी, परिवार, ग्रहण करना, मूल (जड़), शाप।