🕉️ 20 November 2026, Friday · 10:39:24 PM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "शतरंज" के २ परिणाम

अमरकोश २.८.३३ — क्षत्रियवर्गः
निवेशः शिबिरं षण्ढे सज्जनं तूपरक्षणम् ।हस्त्यश्वरथपादातं सेनाङ्गं स्याच्चतुष्टयम् ॥
सेना का पड़ाव — निवेश, शिबिर (नपुं॰)। (पड़ाव का) पहरा — सज्जन, उपरक्षण। हाथी, घोड़े, रथ और पैदल — ये सेना के चार अंग हैं।
अमरकोश २.१०.४६ — शूद्रवर्गः
परिणायस्तु शारीणां समन्तान्नयने स्त्रियाम् ।अष्टापदं शारिफलं प्राणिवृत्तं समाह्वयः ॥
गोटियों को चारों ओर चलाना — परिणाय। चौसर/शतरंज की बिसात — अष्टापद, शारिफल। पशु-पक्षियों को लड़ाकर लगाई बाज़ी (मुर्गा-लड़ाई आदि) — प्राणिवृत्त, समाह्वय।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें