📜 अमरकोश
मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित
← सूची · "शावक" के २ परिणाम
अमरकोश २.५.४० — सिंहादिवर्गः
पेशी कोशो द्विहीनेऽण्डं कुलायो नीडमस्त्रियाम् ।पोतः पाकोऽर्भको डिम्भः पृथुकः शावकः शिशुः ॥
अण्डा — पेशी, कोश (पुं॰/नपुं॰), अण्ड; घोंसला — कुलाय, नीड (पुं॰/नपुं॰); बच्चा — पोत, पाक, अर्भक, डिम्भ, पृथुक, शावक, शिशु।
अमरकोश २.८.३५ — क्षत्रियवर्गः
इभः स्तम्बेरमः पद्मी यूथनाथस्तु यूथपः ।मदोत्कटो मदकलः कलभः करिशावकः ॥
हाथी के और नाम — इभ, स्तम्बेरम, पद्मी। झुण्ड का नायक हाथी — यूथनाथ, यूथप। मद से मस्त हाथी — मदोत्कट, मदकल। हाथी का बच्चा — कलभ, करिशावक।