🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:27:52 AM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "सकर" के २ परिणाम

अमरकोश २.६.७५ — मनुष्यवर्गः
कटो ना श्रोणिफलकं कटिः श्रोणिः ककुद्मती ।पश्चान्नितम्बः स्त्रीकट्याः क्लीबे तु जघनं पुरः ॥
कूल्हे की हड्डी — कट (पुं॰), श्रोणिफलक। कमर — कटि, श्रोणि, ककुद्मती। स्त्री की कमर का पिछला भाग — नितम्ब; अगला भाग — जघन (नपुं॰)।
अमरकोश २.६.८८ — मनुष्यवर्गः
व्यामो बाह्वोः सकरयोस्ततयोस्तिर्यगन्तरम् ।ऊर्ध्वविस्तृतदोः पाणिनृमाने पौरुषं त्रिषु ॥
दोनों बाँहें हाथों सहित दोनों ओर फैलाने पर बीच की दूरी — व्याम (पुरसा)। बाँहें ऊपर उठाए खड़े मनुष्य की ऊँचाई का माप — पौरुष (तीनों लिङ्ग)।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें