🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 01:54:39 PM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "सुव्रता" के १ परिणाम

अमरकोश २.९.७२ — वैश्यवर्गः
चिरप्रसूता बष्कयणी धेनुः स्यान्नवसूतिका ।सुव्रता सुखसंदोह्या पीनोध्नी पीवरस्तनी ॥
बहुत पहले ब्याई गाय — चिरप्रसूता, बष्कयणी। हाल में ब्याई — धेनु, नवसूतिका। आसानी से दुहने वाली — सुव्रता, सुखसन्दोह्या। भरे थनों वाली — पीनोध्नी, पीवरस्तनी।
💬