🕉️ 21 November 2026, Saturday · 01:12:47 AM · CDSHARMA.IN

📜 अमरकोश

मूल श्लोक, अन्वय, सरल हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ सहित

← सूची · "स्तोम" के ४ परिणाम

अमरकोश २.५.४२ — सिंहादिवर्गः
स्तोमौघनिकरव्रातवारसङ्घातसञ्चयाः ।समुदायः समुदयः समवायश्चयो गणः ॥
समूह के और नाम — स्तोम, ओघ, निकर, व्रात, वार, संघात, संचय, समुदाय, समुदय, समवाय, चय, गण।
अमरकोश २.६.८७ — मनुष्यवर्गः
प्रकोष्ठे विस्तृतकरे हस्तो मुष्ट्या तु बद्धया ।स रत्निः स्यादरत्निस्तु निष्कनिष्ठेन मुष्टिना ॥
कोहनी से फैली उँगलियों के सिरे तक का माप — हस्त (हाथ)। बँधी मुट्ठी तक — रत्नि। छोटी उँगली खुली रखकर बँधी मुट्ठी तक — अरत्नि।
अमरकोश २.८.४२ — क्षत्रियवर्गः
दूष्या कक्ष्या वरत्रा स्यात्कल्पना सज्जना समे ।प्रवेण्यास्तरणं वर्णः परिस्तोमः कुथो द्वयोः ॥
हाथी के पेट पर बाँधने की चमड़े की रस्सी — दूष्या, कक्ष्या, वरत्रा। हाथी को सजाना — कल्पना, सज्जना। हाथी की पीठ का रंग-बिरंगा झूल — प्रवेणी, आस्तरण, वर्ण, परिस्तोम, कुथ (पुं॰/स्त्री॰)।
अमरकोश ३.३.१४९ — नानार्थवर्गः
शब्दादिपूर्वो वृन्देऽपि ग्रामः क्रान्तौ च विक्रमः ।स्तोमः स्तोत्रेऽध्वरे वृन्दे जिह्मास्तु कुटिलेऽलसे ॥
ग्राम — 'शब्द' आदि पहले लगने पर समूह (शब्दग्राम, गुणग्राम; और गाँव, स्वर-ग्राम)। विक्रम — क़दम (और पराक्रम)। स्तोम — स्तोत्र, यज्ञ, समूह। जिह्म — कुटिल, आलसी।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें