🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:21:12 PM · CDSHARMA.IN

🕉️ श्लोकार्थ-बोधिनी

॥ श्लोकानां विश्लेषिका ॥ — पदच्छेद, पदपरिचय, पदार्थ, अन्वय, भावार्थ व व्याकरण

मार्जयतु

लम्बा गद्य (४००० अक्षर तक) भी लिख सकते हैं — वाक्य-वार विश्लेषण होगा। एक शब्द लिखने पर उसका अर्थ, सभी सम्भावित रूप, और पूरी शब्दरूप/धातुरूप तालिका दिखेगी।

📚 हर पद का बृहद् अर्थ उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश (पाँच प्रामाणिक कोश, लगभग २.८ लाख शब्द) से — विश्लेषण में किसी भी पद के आगे 📚 छुएँ।

🔎 पहचाना गया: एक शब्द

🔔 मूलशब्दः

ठाट

🌸 पदच्छेदः स्वचालित

ठाट

"+" = एक ही लिखित शब्द के भीतर सन्धि-विच्छेद · डैश (-) वाले = समास का पूर्वपद · लाल = कोश में नहीं मिला (नाम/दुर्लभ शब्द)

📖 शब्दकोशः — शब्द का पूर्ण परिचय कोश-आधारित

ठाट

यह शब्द कोश में नहीं मिला। यह कोई नाम, दुर्लभ शब्द, अशुद्ध वर्तनी या अन्य भाषा का शब्द हो सकता है। इसे दर्ज कर लिया गया है, ताकि एडमिन इसे साइट-कोश में जोड़ सकें।

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश — ठाट
ठाट
ṭhāṭa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ठाट १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ स्थातृ (= खड़ा होनेवाला)]
१. फूस और बाँस की फट्टियों को एक में बाँदकर बनाया हुआ ढाँचा जो आड़ करने या छाने के काम में आता है । लकड़ी या बाँस की फट्टियों का बना हुआ परदा । जैसे,—इस खपरैल का ठाट उजड़ गया है । यौ॰—ठाटबंदी । ठाटबाट । नवठट = छाने के काम में आने— वाले पुराने ठाट को पूरी तौर से नया करना ।
२. ढाँचा । ढड्ढा । पंजर । किसी वस्तु के मूल अंशों की योजना जिनके आधार पर शेष रचना की जाती है । मुहा॰—ठाट खड़ा करना = ढाँचा तैयार करना । ठाढ खड़ा होना = ढाँचा तैयार होना ।
३. रचना । बनावट । सजावट । वेशाविन्यास । श्रृंगार । उ॰— (क) ब्रज बनवारि ग्वाल बालक कहैं कौनै ठाट रच्यो ।— सूर (शब्द॰) । (ख) पहिरि पितंबर करि आडंबर बहु तन ठाट सिंगारयौ ।—सूर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना ।—ठटना ।—बनाना । मुहा॰—ठाट बदलना = (१) वेश बदलना । नया रूप रंग दिखाना । (२) और का और भाव प्रकट करना । प्रयोजन निकालने या श्रेष्ठता प्रकट करने के लिये झूठे लक्षण दिखाना । (३) श्रेष्ठता प्रकट करना । झूठमूठ अधिकार या बड़प्पन जताना । रंग बाँदना । ठाट माँजना = दे॰ 'ठाट बदलना' ।
४. आडंबर । तड़क भड़क । तैयारी । शान शौकत । दिखावट । धूमधाम । जैसे,—राजा की सवारी बड़े ठाट से निकली । यौ॰—ठाट बाट ।
५. चैनचान । मजा । आराम । मुहा॰—ठाट मारना = मौज उड़ाना । मजे उड़ाना । चैन करना । ठाट से काटना = चैन से दिन बिताना ।
६. ढग । शैली । प्रकार । ढब । तर्ज । अंदाज । जैसे,—(क) उसके चलने का ठाट ही निराला है । (ख) वह घोड़ा बड़े ठाट से चलत है ।
७. आयोजन । सामान । तैयारी । अनुष्ठान । समारंभ । प्रबंध । बंदोबस्त । उ॰—(क) पालव बैठि पेड़ एइ काटा । सूख मँह सोक ठाट धरि ठाटा ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) कासों कहौं, कहो, कैसी करौ अब क्यौं निबहै यह ठाट जो ठायो ।—सुंदरीसर्वस्व (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना । उ॰—रघुबर कहेउ लखन भल घाटू । करहुँ कतहुँ अब ठाहर ठाटू ।—मानस, २ ।१३३ ।
८. सामान । माल असाबाब । सामग्री । उ॰—सब ठाट पड़ा रह जावेगा जब लाद चलेगा बनजारा ।—नजीर (शब्द॰) ।
९. युक्ति । ढब । ढंग । उपाय । डौल । जैसे—(क) किसी ठाट स े अपना रुपया वहाँ से निकालो । (ख) वह ऐसे ठाट से माँगता है कि कुछ न कुछ देना ही पड़ता है । उ॰—राज करत बिनु काज ही ठटहिं जे कूर कु ठाट । तुलसी ते कुरुराज ज्यों जैहैं बारह बाट ।—तुलसी (शब्द॰) ।
१०. कुश्ती या पटेबाजी में खड़े होने या वार करने का ढंग । पैतरा । मुहा॰—ठाट बदलना = दूसरी मुद्रा से खड़ा होना । पैतरा बदलाना । ठाट बाँधना = वार करने की मुद्रा से खड़ा होना ।
११. कबूतर या मुरगे का प्रसन्नता से पर फड़फड़ाने था झाड़ने का ढंग । मुहा॰—ठाट मारना = पर फड़फड़ाना । पंख झाड़ना ।
१२. सितार का तार ।
१३. संगीत में ऐसे स्वरों का समूह जो किसी विशेष राय में ही प्रयुक्त होते हों । जैसे, ईमन का ठाट, भैरवी का ठाट । मुहा॰—ठाट बाँधना = तंञ वाद्य में किसी राग में प्रयुक्त होने— वाले स्वरों को उस स्थान पर नियोजित करना जिससे अभीप्सित राय में प्रयुक्त स्वरों की ध्वनि प्राप्त हो । उ॰— बाँधकर फिर ठाट, अपने अंक पर झंकार दो ।—अपरा, पृ॰ ७३ ।
ठाट २ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ ठट्ट, ठाट] [स्त्री॰ ठाटी]
१. समूह । झुंड । उ॰—(क) दिने रजनी हेरए बाट, जनि हरिनी बिछुरल ठाट ।—विद्यापति, पृ॰ १९८ । (ख) गज के ठाट पघास हजारा । लक्ष सहस्र रहै असवारा ।—रघुराज (शब्द॰) । †
२. बहुतायत । अधिकता । प्रचुरता ।
३. बैल या साँड़ की बरदन के ऊपर का डिल्ला । कूबड़ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ठाट" आता है (4)

🌹 पदपरिचयः स्वचालित

पदम्विवरणम्
ठाटउमा-कोश ठाट: फूस और बाँस की फट्टियों को एक में बाँदकर बनाया हुआ ढाँचा जो आड़ करने य… 📚

🌷 पदार्थः कोश-आधारित

ठाट 📚 ➤ फूस और बाँस की फट्टियों को एक में बाँदकर बनाया हुआ ढाँचा जो आड़ करने य… उमा-कोश

📚 उमा महाशब्दकोश ५ कोश

शब्दसंक्षिप्त अर्थकोश
ठाट 📚फूस और बाँस की फट्टियों को एक में बाँदकर बनाया हुआ ढाँचा जो आड़ करने य…🟠

ⓘ शब्द छूने पर हिन्दी शब्दसागर, मोनियर-विलियम्स, आप्टे, वाचस्पत्यम् व शब्दकल्पद्रुम — पाँचों कोशों का पूरा अर्थ, व्युत्पत्ति, उद्धरण व पर्याय यहीं खुलेंगे। · उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश ↗

📚 अमरकोश-सम्बन्धः अमरकोश

इस शब्द के प्रातिपदिक अमरकोश की पर्याय-सूची में नहीं मिले (क्रिया, अव्यय, सर्वनाम व नाम प्रायः अमरकोश में नहीं होते)।

⚙️ व्याकरणम् स्वचालित

❖ सन्धिः

इस श्लोक में शब्दों के भीतर कोई सन्धि नहीं पहचानी गई।

❖ समासः

कोई समस्त पद नहीं पहचाना गया (या पूरा सामासिक शब्द कोश में सीधे मिल गया)।

❖ कृदन्तः

कोई कृदन्त पद नहीं पहचाना गया।

❖ तद्धितान्तः

कोई तद्धितान्त पद नहीं पहचाना गया।

विश्लेषण-समय: ०.० सेकण्ड · १ पद कोश में नहीं मिले (एडमिन के पास जोड़ने हेतु दर्ज)

⚑ कोई विश्लेषण गलत लगा? सूचित करें — इससे साधन सुधरता है
यह साधन कैसे काम करता है: सब कुछ इसी वेबसाइट के सर्वर पर होता है — कोई बाहरी API/AI नहीं, आपका श्लोक कहीं भेजा या सहेजा नहीं जाता। पदच्छेद पाणिनीय सन्धि-नियमों के उल्टे प्रयोग से, पदपरिचय लगभग ७.५ लाख शब्द-रूपों व १.२ लाख प्रातिपदिकों के कोश से, अर्थ आप्टे संस्कृत-हिन्दी कोश व अमरकोश से (और बृहद् अर्थ उमा महाशब्दकोश से — हिन्दी शब्दसागर, मोनियर-विलियम्स, आप्टे, वाचस्पत्यम्, शब्दकल्पद्रुम), और अन्वय विभक्ति-क्रम के नियमों से बनता है। स्वचालित होने से कहीं-कहीं विकल्प गलत चुना जा सकता है (हर पद के "अन्य सम्भावना" देखें); श्रीमद्भागवत के श्लोकों पर साइट की जाँची हुई टीका दिखती है।
शब्द-डेटा साभार: ashtadhyayi.com (शब्दरूप, धातुरूप, आप्टे संस्कृत-हिन्दी कोश, अमरकोश) · सूत्र-लिंक: लघुसिद्धान्तकौमुदी।
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें