दालः
अर्थ: कुम्भलाना, म्लान होना, चीरना, फाड़ना (भाववाचक कृदन्त)
संस्कृत: विशरणे विदारणे च
अंग्रेज़ी: to break,to split,to expand,to open,to cut,to decline, to wither, to tear, to fade
सम्भावित विश्लेषण (सबसे सम्भावित पहले):
- दाल (पुं.) — प्रथमा विभक्ति, एकवचन · कृदन्त: दल् + घञ्
📗 शब्द-रूपावली में पूरी तालिका 📘 धातु-रूपावली में सभी लकार
शब्दरूप — दाल (पुंलिङ्ग)
| विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
| प्रथमा | दालः | दालौ | दालाः |
| द्वितीया | दालम् | दालौ | दालान् |
| तृतीया | दालेन | दालाभ्याम् | दालैः |
| चतुर्थी | दालाय | दालाभ्याम् | दालेभ्यः |
| पञ्चमी | दालात् / दालाद् | दालाभ्याम् | दालेभ्यः |
| षष्ठी | दालस्य | दालयोः | दालानाम् |
| सप्तमी | दाले | दालयोः | दालेषु |
| सम्बोधन | हे दाल | हे दालौ | हे दालाः |
रंगीन खाना = आपका लिखा रूप। रूप प्रतिमान (paradigm) से बने हैं; कुछ शब्दों के वैकल्पिक/आर्ष रूप भिन्न हो सकते हैं।
धातुरूप — दल् (भ्वादिगण) · अर्थ: कुम्भलाना, म्लान होना, चीरना, फाड़ना (विशरणे विदारणे च)
लट् लकार, परस्मैपद (कर्तरि):
| पुरुष | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
| प्रथम | दलति | दलतः | दलन्ति |
| मध्यम | दलसि | दलथः | दलथ |
| उत्तम | दलामि | दलावः | दलामः |
दसों लकार (प्रथम पुरुष, एकवचन): लट्: दलति · लिट्: ददाल · लुट्: दलिता · लृट्: दलिष्यति · लोट्: दलतात् · लङ्: अदलत् · विधिलिङ्: दलेत् · आशीर्लिङ्: दल्यात् · लुङ्: अदालीत् · लृङ्: अदलिष्यत्
प्रमुख कृदन्त: ल्युट्: दलन · ण्वुल्: दालकः · तृच्: दलिता · ण्यत्: दाल्यः · तव्य: दलितव्यः · अनीयर्: दलनीयः · क्त: दलितः · क्तवतु: दलितवान् · शतृ: दलन् · स्य-शतृ: दलिष्यन् · क्त्वा: दलित्वा · ल्यप्: प्रदल्य · तुमुन्: दलितुम् · णमुल्: दालम् · घञ्: दालः · क्तिन्: दल्ति · क्वसु: देलिवान्
📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश — दाल
दाल
dāla
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दाल १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ दालि अथवा दल]
१. दलों में किया हुआ अरहर, मूँग, उरद, चना, मसूर आदि अन्न जो उबालकर खाया जाता है । दली हुई अरहर, मूँग आदि जो सालन की तरह खाई जाती है । जैसे,— मूँग की दाल क्या भाव है? क्रि॰ प्र॰—दलना । यौ॰—दालमोठ । विशेष— दाल टन्हीं अनाजों की होती है जिनमें फलियाँ लगती हैं जौर जिनके बीज दबाने से टूटकर दो दलों या खंडो में हो जाते हैं । जैसे, अरहर, मूँग, उरद, चना, मसूर, मटर ।
२. हलदी, मसाले के साथ पानी में उबाला हुआ दला अन्न जो रोटी, भात आदि के साथ खाया जाता है । मुहा॰— दाल गलना = दाल का अच्छी तरह पककर नरम हो जाना । दाल का सीझना । (किसी की) दाल गलना = (किसी का) प्रयोजन सिद्ध होना । मतलब निकलना । कार्य- सिद्धि के लिये किसी युक्ति का चलना । विशेष— हम मुहा॰ का प्रयोग निषेधात्मक वाक्य में ही अधिकतर होता है जैसे, वहाँ तुम्हारी दाल नहीं गलेगी, बड़े बड़े उस्ताद हैं ।
दाल चपाती =(१) दाल रोटी । (२) बच्चों को डराने का एक नाम । दालचप्पू होना = एक दूसरे से लिपटकर एक हो जाना । गुत्थमगुत्था होना । जैसे, दो पतंगों का दालचप्पू होना । दाल दलिया = सूखा रूखा भोजन । गरीबों का सा खाना । दाल भात में मूसर होना = दो के मध्य में अनावश्यक, अप्रिय और अनिच्छित रूप में दखल देना । उ॰— एकांत बिहार में यह दाल भात में मूसर कहाँ से आ गाई?— प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ ४३५ । दाल में कुछ काला होना = कुछ खटके या संदेह की बात होना । कुछ बुरा रहस्य होना । किसी बुरी बात का लक्षण दिखाई पड़ना । दाल में नोन = किसी प्रमुख वस्तु में किसी दूसरी वस्तु का उतना ही मेल मिलाना जिससे स्वाद में वृद्धि हो जाय । मात्रानुकूल । ठीक अनुमान । उ॰— उतना ही, जितना दाल में नोन पड़ सकता है ।—प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ २८८ । दाल रोटी = सादा खाना । सामान्य भोजन । आहार । दाल रोटी चलना = खाना मिलना । जीविका निर्वाह होना । दाल रोटी से खुश = खाने पीने से सुखी । खाता पीता । जिसे न अधिक धन हो न खाने पीने का कष्ट हो । जूतियों दाल चँटना = खूब लड़ाई झगड़ा होना । गहरी अनबन होना । आपस में न पटना ।
३. दाल के आकार की कोई वस्तु ।
४. चेचक, फोडे़, फुंसी आदि के ऊपर का चमड़ा जो सूखकर छूट जाता है । खुरंड । पपड़ी । मुहा॰— दाल छूटना = खुरंड अलग होना । दाल बंधना = खुरंड पड़ना ।
५. सूर्यमुखी शीशे से होकर आया हुआ किरनों का समूह जो इकट्ठा होकर गोल दाल के आकार का हो जाता है और जिससे आग लग जाती है । मुहा॰— दाल बँधना = अक्स का इकट्ठा होकर पड़ना ।
६. अंडे की जरदी ।
दाल २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ देवदारु] तुन की जाति का एक पेड़ जो हिमालय पर शिमला तथा आगे पंजाब की ओर होता है । विशेष— इसकी लकड़ी बहुत मजबूत होती है । इसकी धरनें और कड़ियाँ मकानों में लगती हैं, पुल और रेल की सड़कों पर बिछाई जाती हैं तथा और भी बहुत से कामों में आती हैं ।
दाल ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. एक प्रकार का मधु । पेड़ के खोंडरे में मिलनेवाला शहद ।
२. कोदो नाम का अन्न ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
दाल n. (fr. दल) a kind of honey produced from petals (cf. दल-ज), L.
दाल m. a sort of grain = Paspalum Frumentaceum, W. (cf. रज्जु-).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (476,2) स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
दाल न० दले सञ्चितम् अण् । पुष्पात् पतिते दलसाञ्चत १ मधुभेदे भावप्र० उक्तलक्षणादि मधुशब्द रश्यम इन्द्रनी- लदलाकारसूक्ष्ममक्षिकोत्पन्ने २ वृक्षकोठरान्तमके मतनि च राजनि० । ३ कोद्रवे धान्यभेदे पु० हेमच० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3559,b) स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
दालं, क्ली, (दलेभ्यः सञ्चितम् । दल + अण् । यदुक्तम्, -- “संस्रुत्य पतितं पुष्पात् यत्तु पत्रोपरि स्थितम् । मधुराम्लकषायञ्च तद्दालं मधु कीर्त्तितम् ॥”) वत्यमधु । इति शब्दार्थकल्पतरुः ॥ इन्द्रनील- दलाकारसूक्ष्ममक्षिकोत्पन्नं वृक्षकोटरान्तर- भवं मधु । अस्य गुणाः । कटुत्वम् । कषाय- त्वम् । अम्लत्वम् । मधुरत्वम् । पित्तदोषकारि- त्वञ्च । इति राजनिर्घण्टः ॥
दालः, पुं, (दले जातम् । दल + अण् ।) कोद्रवः । इति हेमचन्द्रः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-706-b) स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "दाल" आता है (17)
शिंबिजा द्विदल अन्न । दालदालि दालमोदी आटा, दाल, चावल आदि बेचनेवाला बनिया । भोजन सामग्री देनेवाला बनिया । परच…सखरी कच्ची रसोई । कच्चा भोजन, जैसे,—दाल, भात, रोटी आदि जो हिंदू लोग चौके के…खुददी चावल, दाल, आदि के बहुत छोटे छोटे टुकड़ेपरचून आटा, चावल, दाल, नमक, मसाला आदि भोजन का फुटकर सामान । जैसे, परचून की दु…बटलोई दाल, चावल आदि पकाने का चौडे़ मुँह का गोल बरतन । देग । देगची । पतीलीपरचूनी परचूनवाला । आटा, दाल, नमक, आदि बेचनेवाला बनिया । मोदीबक्काल सज्ञा पुं॰ वह जो आटा, दाल, चावल या और/?/ बेचता हो । वर्णिक् । बनियाउपसेचन सींचना या भिगोना । पानी छिड़कनाद्विदल जिसमें दो दल या पिंड हों । जो दो ऐसे खंडों से मिलकर बना हो जो खूब जुडे…कलछी चम्मच के आकार का लंबी डाँड़ी का एक प्रकार का पात्र जिसका अगला भाग गोल …दुदल फूटने या टूटने पर जिसके दो बराबर खंड या दल हो जायँ । द्विदलदिउली † संज्ञा स्त्री॰लगावन पु † संज्ञा स्त्री॰ लगाव । संबंध । वास्तासीतोनक मटरतिरमिरा दुर्बलता के कारण दृष्टि का एक दोष जिसमें आँखें प्रकाश के सामने नहीं ठह…