वैदिक ज्योतिष विशेषज्ञ · लेखक
पं. छत्रधर शर्मा सनातन परंपरा, वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक साहित्य के मर्मज्ञ विद्वान हैं। अपनी सुमधुर व ओजस्वी वाणी, सूक्ष्म दृष्टि और गहन अध्ययन के माध्यम से वे वर्षों से समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कथा-प्रवचनों के माध्यम से भक्ति व नैतिक मूल्यों की स्थापना और वैदिक ज्योतिष के जरिए जीवन की जटिल समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करना उनके जीवन का मुख्य ध्येय है।
प्रमुख सेवाएँ एवं कार्यक्षेत्र:
श्रीमद्भागवत एवं श्रीरामचरितमानस प्रवचन: कथा और प्रवचन के माध्यम से समाज में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और पारिवारिक संस्कारों की पुनर्स्थापना।