अखरोट
१ पु
संज्ञा पुं॰ [हिं॰] दे॰
अखरावट—
१. ।
उ॰—पुणजै, सुध अखरोट पिण औ दस दोष अगाध ।—रघु॰ रू॰, पृ॰ १३ ।
अखरोट
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ अक्षोट; प्रा॰ अक्खोड़] एक बहुँत ऊँचा पेड़ जो हिमालय पर भूटान से लेकर कश्मीर और आफगानि- स्तान तक होता है । विशेष—खासिया की पहाड़ियों तथा अन्य स्थानों पर भी यह लगाया याता है । इसकी लकड़ी बहुत ही अच्छी, मजबुत और भूरे रंग की हती है और उसपर बहुत सुँदर धारियाँ पड़ी होती है । इसकी मेज, कुरसी, बंदूक के कुंदे, संदूक आदि बनते है । इसकी छाल रंगने और दवा के काम में भी आती है । इसका फल अंड़ाकार, बहेड़े के समान होता है । सूखने पर इसका छिलका बहुत कड़ा हो जाता है जिसके भीतर से टेड़ा मेड़ा गूदा व मीठी गरी निकलती है । गदे में तेल भी बहुत निकलता है । ड़ंठल और पत्तियों को गाय बैल खाता है । अखरोट बहुत गर्म होता है ।
अखरोट जंगली
संज्ञा पुं॰ [हिं॰] जायफल ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।