अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
अगिया १संज्ञा स्त्री॰[सं॰ अग्नि, प्रा॰ अग्नि, अगि + या] १. एक प्रकार की घास या खर । विशेष—इसमें पीले रंग के फूल लगते हैं और यह घास खेतों में उत्पन्न होकर कोदो और ज्वार के पौधों को जला देती है । २. अगिन नामक घास । यज्ञकुश । नीली चाय । विशेष—इसमें से नीबू की सी मीठी सुगंधि निकलती है । इससे तेल बनता है और यह दवाओं में भी प्रयुक्त होती है । २. †अग्नि । आग ।
अगिया २संज्ञा पुं॰ १. एक ६ से १० फुट लंबा दृढ़ पौधा । विशेष—यह हिमालय आसाम और ब्रह्मा (बर्मा) से मिलता है । इसके पत्ते और डंठलों में जहरीले रोएँ होते है जिनके शरीर में धँसने से पीड़ा होती है । इसीसे चौपाए इसे नहीं छूते । नैपाल आदि देशों में पहाड़ी लोग इसकी छाल से रेशे निकालकर भँगरा नामक मोटा कपड़ा बनाते है । २. एक प्रकार का छोटा रोएँदार कीड़ा जिसके शरीर में लगने से पिले पीले छाले पड़ जाते है । ३. एक रोग जिसमें पैर में पीले पीले छाले पड़ जाते है । ४. घोड़ों और बैलों का एक रोग । ५. विक्रमादित्य के दो बैतालों में से एक का नाम ।
अगिया कोइलिया संज्ञा पुं॰[हि॰ अगिया + कोयला] दो बैताल जिन्हें विक्रमादीत्य ने सिद्ध किया था और जो स्मरण करते ही उनकी सेवा में उपस्थित हो जाते थे । कथासरित्सागर और बैलालपचीसी में इनकी कहानी है ।
अगिया बैताल संज्ञा पुं॰[सं॰ अग्नि हिं॰ अगिया+सं॰ बैताल] १. विक्रमादित्य के दो वैतालों में से एक । २. एक कल्पित बैताल जिसके संबंध मे अनेक प्रकार की कथाएँ प्रचलित है । कहते है यह बड़ा दुष्ट था और बड़े आश्चर्यजनक कृत्य करता था । ३ मुहे से लुक या लपट निकालनेवाला भूत । उल्कामुख प्रेत । ४. दलदल या तराई में इधर उधर घूपते हुए फासफरस के अंश जो दूर से जलते हुए लुक के समान जान पड़ते हैं । ये कभी कभी कबरि- स्तानों में भी अँधेरी रात में दिखाई देते हैं । ५. वह जिसका स्वभाव बहुत क्रोधी और चिड़ा चिड़ा हो । क्रोधी व्यक्ति ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।