🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:49:03 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

अघाना
aghānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
अघाना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ आध्राण]
१. भोजन या पान से तृप्त होना । पेट भर खाना या पीना । छकना । अफरना । उ॰—पुरुष को भोग लगाय सखा मिलि पाइए । जुग जुग छुधा बुझाइ तो पाइ अघाइए । —कबीर (शब्द॰) । विशेष— सं॰ आ + घ्रा का अर्थ अन्छी तरह सूंघना है । यहाँ 'सुगंधि सूँघकर तृप्त होना' लाक्षणिक अर्थ धीरे धीरे अर्थ- विस्तारण प्रक्रिया से 'अघाना' का अर्थ देने लगा ।
२. संतुष्ट होना । तृप्त होना । मन का भरना । इच्छा का पूर्ण होना । उ॰—नखसिख रुचिर बिंदु माधव छबि निरखहि नयन अधाई । —तुलसी ग्रं॰ पु॰ ४९१ ।
३. प्रसन्न होना । हर्ष से परिपूर्ण होना । उ॰—ख्याल दली ताडुका देखि ऋषि देत असीस अघाई । —तुलसी ग्रं, पु॰ २९६ ।
४. पु थकना । ऊबना । उ॰—प्रभ बचनामृत सुनि न अघाऊँ । मानस, ७ ।८८ ।
५. पु पूर्णता को पहुँचना । उ॰—सो पछिताइ अघाइ उर अवसि होइ हित हानि । —मानस २ । ६३ ।
अघाना २ क्रि॰ सं॰ संतुष्ट करना । तृप्त करना । उ॰ —परै भहराइ भभकंत रिपु घाइ सौँ करि कदन रुधिर भैरोँ अघाऊ । —सूर॰, १ । १२९ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "अघाना" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें