🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:26:33 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

अजान
ajāna
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
अजान १ वि॰ [सं॰ अज्ञान, प्रा॰ अजाण [स्त्री॰ अजानी]
१. जो न जाने । अनजान । अबोध । अनभिज्ञ । अबूझ । नासमझ । उ॰—(क) तुम प्रभु अजित, अनादि लोकपति, हौं अजान मतिहीन । —सूर॰, १ ।१८१ । (ख) भक्त अरु भगवत एक है बूझत नहीं अजान । —कबीर (शब्द॰) ।
२. न जाना हुआ । अपरिचित । अज्ञात । उ॰—उसे दिखाती जगती का सुख, हँसी और उल्लास अजान । —कामायनी पृ॰ ३० ।
अजान २ संज्ञा पुं॰
१. अज्ञानता । अनभिज्ञता । उ॰—(क) 'मुझसे यह काम अजान में हो गया ।' —(शब्द॰) । (ख) धीरे धीरे आती है जैसे मादकता आँखों के अजान में ललाई में ही छिपती । —लहर, पृ॰ ७४ । विशेष—इसका प्रयोग इस अर्थ में 'में' के साथ ही होता है और दोनों मिलकर क्रियाविशेषणवत् हो जाते हैं । कहीं कहीं इसका स्वतंत्र प्रयोग भी प्राप्त होता है; जैसे—'जान अजान नाम जो लेइ । हरि बैकुंठ बास तिहिँ देइ । —सूर॰, ६ ।४ ।
२. एक पेड़ जिसके नीचे जाने से लोग समझते हैं कि बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है । उ॰—कोइ चंदन फूलहिं जनु फूली । कोइ अजान बीरउ तर भूली । —जायसी (शब्द॰) । विशेष—यह पीपल के बराबर ऊँचा होता है और इसके पत्ते महुए के से होते हैं । इसमें लंबे लंबे मौर लगते हैं ।
अजान ३ संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ अजान] वह पुकार जो प्रायः मसजिद की मीनारों पर मुसलमानों को नमाज के समय की सूचना देने और उन्हें मसजिदों में बुलाने के लिये की जाती है । बाँग । मुहा॰—अजान देना = (१) किसी ऊँचे स्थान या मसजिद का मीनार से उच्चस्वर में नमाज करने के समय कीः सूचना देना । (२) प्रातःकाल मुर्गे का बोलना । मुर्गे का बाँग देना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "अजान" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें