🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:33:34 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ईमान
īmāna
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ईमान संज्ञा पुं॰ [ अ॰]
१. विश्वास । आस्था । आस्तिक्व बुद्धि । उ॰— दादू दिल अरवाह का को अपना ईमान । सोई साबित राखिए जहँ देखइ रहिमान ।—दादू (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—लाना—=विश्वास या आस्था रखना । जैसे—ईसाई कहते हैं कि ईसा पर ईमान लाओ ।
२. चित्त की सदवृत्ति । अच्छी नीयत । धर्म सत्य । जैसे,— (क) ईमान से कहना, झूठ मत बोलना । (ख) ईमान ही सब कुछ है, उसे चार पैसे के लिये मत छोडो़ । (ग) यह तो ईमान की बात नहीं है । क्रि॰ प्र॰—खोना ।—छोडना । —डिगना । —डिगाना ।—डोलना । —डोलाना । मुहा॰—ईमान की कहना=सच कहना । न्याय की बात कहना । ईमान जाना=नीयत बिगड़ना । उ॰—उधर है जेल की जहमत इधर हा कौम की लानत । उधर आराम जाता है ईधर ईमान जाता है ।—कविता कौ॰, भा॰ ४, पृ॰ ६६६ । ईमान ठिकाने न होना=धर्मभाव दृढ न रहना । ईमान देना=सत्य छोड़ना । धर्म विरुद्ध कार्य करना । ईमान में फर्क आना=धर्म भाव में ह्रास होना । नीयत बिगड़ना । ईमान लाना=दृढ विश्वास करना । ईमान से कहना=सच सच कहना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ईमान" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें