🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:52:00 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

उगलना
ugalanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
उगलना क्रि॰ स॰ [सं॰ उदगरण, पा॰ प्रा॰ उग्गिलन]
१. पेट में गई हुई वस्तु को मुँह से बाहर निकालना । कै करना । जैसे—जो खाया पिया था सो सब उगल दिया ।
२. मुँह में गई वस्तु को बाहर थूक देना जैसे—दैखो निगलना मत, उगल दो ।
३. पचाया माल विवश होकर वापस करना । जैसे, यार माल तो पच गया था, पर ऐसे फेर में पड़ गए कि उगल देना पड़ा ।
४. किसी बात को पेट में न रखना । जो बात छिपाने के लिये कही जाय उसे प्रकट कर देना । जैसे— यह बड़ा दुष्ट मनुष्य है; जो कुछ यहाँ देखता है सब जाकर शत्रुओं के सामने उगलता है ।
५. विवश होकर कोई भेद खोल देना । दबाव या संकट में पड़कर गुप्त बात बता देना । जैसे— जब अच्छी मार पड़ेगी; तब आप ही सब बातें उगल देगा । सं॰ क्रि॰—देना ।—पड़ना ।
६. बाहर निकालना । जैसे—ज्वालामुखी पहाड़ आग उगलते हैं । मुहा॰—जहर उगलना = ऐसी बात मुँह से निकलना जो दूसरे को बहुत बुरी लगे या हानि पहुँचाये ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "उगलना" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें