🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:09:23 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

उचकना
ucakanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
उचकना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ उच्च = ऊँचा + करण = करना]
१. ऊँचा होने के लिये पैर के पंजों के बल एँडी उठाकर खड़ा होना । कोई वस्तु लेने या देखने के लिये शरीर को उठाना और सिर ऊँचा करना । जैसे,— (क) दीवार की आड़ से क्या उचक उचककर देख रहे हो । (ख) वह लड़का टोकरे में से आम निकालने के लिये उचक रहा है । उ॰—सुठि ऊँचे देखत वह उचका । दृष्टि पहुँच पर पहुँच न सका । —जायसी (शब्द॰) ।
२. उछलना । कूदना । उ॰—यों कहिकै उचकी परजंक ते पूरि रही दृग बारि की बूँदे ।—देव (शब्द॰) ।
उचकना २ क्रि॰ स॰ उछलकर लेना । लपककर छीपना । उठाकर चल देना । जैसे—जो चीज होती है तुम हाथ से उचक ले जाते हो । संयो॰ क्रि॰—ले जाना ।
उचकना ३ संज्ञा पुं॰ उचकने की क्रिया या भाव ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "उचकना" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें