🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:24:29 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

उलझना
ulajhanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
उलझना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ उलझन]
१. फँसना । अटकना । किसी वस्तु से इस तरह लगना कि उसका कोई अंग घुस जाय और छुड़ाने से जल्दी न छूटै । जैसे, काँटे मे उलझना । (उलझना का उलटा सुलझना) । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
२. लपेट में पड़ना । गुथ जाना । (किसी वस्तु में) पेंच पड़ना । बहुत से घुमावों के कारण फँस जाना । जैसे,—रस्सी उलझ गई है, खुलती नहीं है । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
३. लिपटना । उ॰—मोहन नवल श्रृंगार विटप सों उरझी आनंद बेल ।—सूर (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
४. किसी काम में लगना । लिप्त होना । लीन होना । जैसे,—(क) हम तो अपने काम में उलझे थे इधर उधर ताकने नहीं थे । (ख) इस हिसाब में क्या है जो घंटो से उलझे हो । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
५. प्रेम करना । आसक्त होना । जैसे,—वह लखनऊ मेंजाकर एक रंडी से उलझ गया । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
६. विवाद करना । तकरार करना । लड़ना—झगड़ना । छेड़ना । जैसे,—तुम जिससे देखो उसी से उलझ पड़ते हो । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—पड़ना ।
७. कठिनाई में पड़ना । अड़चन में पड़ना ।
८. अटकना । रुकना । जैसे,—वह जहाँ जाता है वहीं उलझ रहता है । मुहा॰—उलझना सुलझना=फँसना और खुलना । उझलनाः पलकना=बुरी तरह फँसना और निखारने में और फँसते जाना । उ॰—यह संसार काँट की गाड़ी उलझ पलझ मर जाता है ।—कबीर श॰, भा॰१ , पृ॰ २१ । उलझना पुलझना = अच्छी तरह फँसना । उ॰—ब्राह्मण गुरु हैं जगत के करम भरम का खाहिं । उलझि पुलझि के मारि गए चारिउ बेदन माहिं ।—कबीर (शब्द॰) । उलझा सुलझा = टेढ़ा सीधा । भला बुरा । उ॰—बेसुरी बे ठेकाने की उलझी सुलझी तान सुनाऊँ ।—इंशाअल्ला (शब्द॰) । उलझना उलझाना = बात बात में दखल देना । उ॰—जब तक लाला जी लिहाज करते हैं, तब तक ही उनका उलझना उलझाना बन रहा है ।—परीक्षागुरु (शब्द॰) ।
उलझना क्रि॰ अ॰ [हि॰ उलझना]
१. किसी उलझी हुई वस्तु की उलझन दूर होना या खुलना । उलझन का खुलना ।
२. गुत्थी या पेचीदगी का खुलना । जटिलताओं का निवारण होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "उलझना" आता है (15)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें