🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:46:49 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

और
aura
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
और १ अव्य॰ [सं॰ अपर, प्रा॰ अवर] एक संयोजक शब्द । दो शब्दों या वाक्यों को जोड़नेवाला शब्द । जैसे, —(क) घोड़े और गधे चर रहे हैं । (ख) हमने उनको पुस्तक दे दी और घर का रास्ता दिखला । दिया ।
और २ वि॰
१. दूसरा । अन्य । भिन्न । जैसे, —यह पुस्तक किसी और मनुष्य को मत देना । मुहा॰—और और = अन्यान्य । विभिन्न । दूसरे प्रकार के । उ॰— अनेक भावों के और और आलंबन खड़े होते रहते हैं ।— रस॰, पृ॰१३६ । और का और = (१) कुछ का कुछ । विप- रीत । अंड़बंड । जैसे, —वह सदा और का और समझता है । और का और होना = भारी उलट फेर होना । विशेष परिवर्तन होना । उ॰—द्विज पतिया दे कहियो श्यामहिं । अब ही और की और होत कछु लागै बारा । ताते मैं पाती लिखी तुम प्रान अधारा—सूर (शब्द॰) । और क्या = (१) हाँ । ऐसा ही है । जैसे,—(क) प्रश्न—क्या तुम अभी आओगे ? उत्तर—और क्या ? (ख) क्या इसका यही अर्थ है ? उत्तर—और क्या ? विशेष—ऐसे प्रश्नों के उत्तर में इसका प्रयोग नहीं होता जिनके अंत में निषेधार्थक शब्द 'नहीं' या 'न' इत्यादि भी लगे हों, जैसे, —तुम वहाँ जाओगे या वहीं? (२) आश्चर्यसूचक शब्द । (३) उत्साहवर्धक वाक्य । और तो और = (१) और बातों को जाने दो । और सब तो छोड़ दो । जैसे, —और तो और पहले आप इसी की करके देखिए । (२) दे॰ 'और तो क्या' । (३) दूसंरों का ऐसा करना तो उतने आश्चर्य की बात नहीं । दूसरों से या दूसरों के विषय में ऐसी संभावना हो भी । जैसे, —(क) और तौ और, स्वयं सभापति जी नहीं आए । (ख) और तो और यह छोकड़ा भी हमारे सामने बातें करता है । और ही कुछ होना = सबसे निराला होना । विलक्षण होना । उ॰—वह चितवनि औरै कछू जिहि बस होत सुजान ।—बिहारी (शब्द॰) । और तो क्या = 'और बातें तो दूर रहीं' । और बातों का तो जिक्र ही क्या । उचित तो बहुत कुछ था । जैसे, —और तौ क्या, उन्होंने पान तंबाकू के लिये भी न पूछा । औरलो; और सुनो = यह वाक्य किसी तीसरे से उस समय कहा जाता है जब कोई व्यक्ति एक के उपरांत दूसरी और अधिक अनहोनी बात कहता है या कहनेवाले पर दोषारोपण करता है । और सौ और पु = दे॰ ओर का और' । उ॰—अधर मधुर मधु सहित मुख हुतो सबन सिर मौर । सो अब बगरे फलन ज्यौं भयौ और सौं और ।—ब्रज॰ ग्रं॰, पृ॰ ९३ ।
२. अधिक । ज्यादा । विशेष । जैसे,—अभी और कागज लाओ, इतने से काम न चलेगा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें