अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
कंघी संज्ञा स्त्री॰[सं॰ कङ्कती, प्रा॰ कंकई] १. छोटा कंघा । मुहा॰—कंघी चोटी = बनाव सिंगार । कंघी चोटी करना = बाल सवारना । बनाव सिंगार करना । २. जुलाहों का एक औजार । विशेष—यह बाँस की तीलियों का बनता है । पतली, गज डेढ़ गज लंबी दो तीलियाँ चार से आठ अंगुल के फासले पर आमने सामने रखी जाती हैं । इनपर बहुत सी छोटी छोटी तथा बहुत पतली और चिकनी तीलियाँ होती हैं जो इतनी सटाकर बाँधी जाती हैं कि उनके बीच एक तागा निकल सके । करघे में पहले ताने का एक एक तार इन आड़ो पतली तीलियों के बीच से निकाला जाता है । बाना बुनते समय इसे जोलाहे राछ के पहले रखते हैं । ताने में प्रत्येक बाना बुनने पर बाने को गँसने के लिए कंघी को अपनी आर खींचते हैं जिससे बाने सीधे और बराबर बुने जाते हैं । बय । बौला । बैसर । ३. एक पौधे का नाम । विशेष—यह पाँच छह फुट ऊँचा होता है इसकी पत्तियाँ पान के आकार की पर अधिक नुकीला होती हैं और उनके कोर दंदानेदार होते हैं । पत्तियों का रंग भूरापन लिए हलका हरा होता है । फूल पीले पीले होते हैं । फूलों के झड़ जाने पर मुकुट के आकार के ढेंढ़ लगते हैं जिनमें खड़ी खड़ी कमरखी या कँगनी होती है । पत्तों और फलों पर छोटे छोटे घने नरम रोएँ होते हैं जो छूने में मखमल की तरह मुलायम होते हैं । फल पक जाने पर एक एक कमरखी के बीच कई कई काले दाने निकलते हैं । इसकी छाल की रेशे मजबूत होते हैं । इसकी जड़, पत्तियाँ और बीज सब दवा के काम में आते हैं । वैद्यक में इसको वृष्य और ठंडा माना है । संस्कृत में इसे अतिबला कहते हैं । पर्या॰—अतिबला । वलिका । कंकती । विकंकता । घंटा । शीता । शीतपुष्पा । वृष्यगंधा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।