अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
कमीला संज्ञा पुं॰[सं॰ कम्पिल्ल] एक छोटा पेड़ जिसके पत्ते अमरुद की तरह के होते है और जिसमें बेर की तरह के फल गुच्छों में लगते हैं । विशेष—यह पेड़ हिमायल के किनारे काश्मीर से लेकर नेपाल तक होता है, तथा बंगाल (पुरी, सिंहभुमि), युक्तिप्रेदेश (गड़वाल, कमाऊँ, नेपाल की तराई), पंजाब (काँगड़ा), मध्यप्रदेश और दक्षिण में बराबर मित्रता है । इसके फलो पर एक प्रकार की लाल लाल धुल जमी होती है जिसे झाड़कर अलग कर लेते है । यह धुल भी कमीला के नाम से प्रसिद्ध है । यह रेशम रँगने के काम में आती है । इसकी रँगाई इस प्रकार होती है—सेर भर रेशम को आध सेर सोडा के साथ थोड़ी देर तक पानी में उबालते हैं । जब रेशम कुछ मुलायम हो जाता है, तब उसे निकाल लेते है और उसी पानी में २० तोले कमीला (बुकनी) और ढाई तोले तिल का तेल, पाव पर फिटकरी और सोडा मिलाते हैं । फिर सब चीजों के साथ पानी को पाव घंटे तक उबालते हैं । इसके अनँतर उसमें फिर रेशम डाल देते हैं और १५ मिनिट पर उबालकर निकाल लेते हैं । निकालने पर रेशम का रंग नारंगी निकल आता है । कमीला फोड़े फुंसी की मरहमों में भी पड़ता है । यह खाने में गरम और दस्तावर होता है । यह विषैल होता है । इससे ६ रत्ती से अधिक नहीं दिया जाता ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।