🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:27:13 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

करवट
karavaṭa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
करवट १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ करवर्त, प्रा॰ करवट्ट] हाथ के बल लेटने की मुद्रा । वह स्थिति जो पार्शव के बल लेटने से हो । उ॰— गइ मुरछा रामहिं सुमिरि, नृप फिरि करवट लीन्ह । सचिव राम आगमन कहि विनय समय सम कीन्ह । — तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—फिरना । —फेरना । —बदलना । —लेना । मुहा॰—करवट बदलना = (१)दूसरी ओर घूमकर लेटना । (२) पलटा खाना । और का और कर बैठना । (३) एक ओर से दूसरी ओर जाना । एक पक्ष छोडकर दूसरे पक्ष में हो जाना । करवट लेना = (१) दूसरी ओर फिर कर लेटना । मुँह फेरना । पीठ फेरना । (२) और का और हो जाना । पलट जाना । (३) बेरुख होना । फिर जाना । विमुख होना । करवट खाना या होना = (१) उलट जाना । फिर जाना । (२) जहाज का किनारे लग जाना । (३) जहाज का टेढ़ा होना वा झुक जाना । — (लश॰) । करवट न लेना = किसी कर्तव्य का ध्यान न रखना । दम न लेना । साँस न लेना । सन्नाटा खींचना । जैसे,— इतने दिन रुपये लिए हो गए, अबतक करवट न ली । करवटें बदलना = बार बार पहलू बदलना । बिस्तर पर बेचैन रहना । तड़पना । विकल रहना । करवटों में काटना = सोने का समय व्याकुलता में बिताना ।
करवट २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ करपत्र, प्रा॰ करवत्त]
१. एक दाँतेदार औजार जिससे बढ़ई बड़ी बड़ी लकड़ियाँ चीरते हैं । करवत । आरा ।
२. पहले प्रयाग, काशी आदि स्थानों में आरे वा चक्र रहते थे जिनके नीचे लोग फल की आशा से, प्राण देते थे, ऐसै आरे वा चक्र को 'करवट' कहते थे, जैसे, 'काशिकरवट' । मुहा॰—करवट लेना = करवट कै नीचे सिर कटाना । उ॰— तिल भर मछली खाइ जो कोटि गऊ दे दान । काशी करवट लै मरै तौ हू नरक निदान । — (शब्द॰) ।
करवट ३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का बड़ा वृक्ष । जसूँद । नताउल । विशेष— इसका गोंद जहरीला होता है और जिसमें तीर जहरीले करने के लीये बुझाए जाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "करवट" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें