🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:04:09 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कलई
kalaī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कलई संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ कलई]
१. राँगा । यौ॰—कलई का कुश्ता= राँगे का भस्म । बंग । कलई का चूना= सफेदी के काम में आनेवाला पत्थर का चूना ।
२. राँगे का पतला लेप जो बरतन इत्यादि पर खाद्य पदार्थों को कसाव से बचाने के लिये लगाते हैं । मुलम्मा । उ॰—कलई कै काम सबै मिटि जावै ।—दरिया॰ बानी, पृ॰ ३० । यौ॰—कलईगर । क्रि॰ प्र॰—उड़ना ।—उतरना ।—करना ।—होना ।
३. वह लेप रंग चढ़ाने या चमकाने के लिये किसी वस्तु पर लगाया जाता है । जैसे,—(क) दीवार पर चूने की कलई करना । (ख) दर्पण के पीछे की कलई ।
४. बाहरी चमक दमक । दिखाव । आवरण । तड़क भड़क । ऊपरी बनावट । उ॰—साहित सत्य सुरीति गई घटि बढ़ी कुरीति कपट कलई है ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—कलई खुलना= असलियत जाहिर होना । असली भेद खुलना । वास्तविक रूप का प्रगट होना । उ॰—आई उधरि प्रीति कलई सी जैसी खाटी आमी ।—सूर (शब्द॰) । कलई न लगना= युक्ति न चलना । जैसे, —यहाँ तुम्हारी कलई न लगेगी ।
५. चूना । कली । क्रि॰ प्र॰—करना ।—पोतना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कलई" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें