अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
कहवा संज्ञा पुं॰[अ॰ कह़वा] १. पेड़ का बीज । विशेष—यह पेड़ अरब, मिस्त्र, हबस आदि देशो में होता है । इसकी खेती भी उन देशों में में की जाती है । पेड़ सोलह स े अठारह फुट तक ऊँचा होता है, पर फल तोड़ने के सुभीते के लिये इसे आठ नौ फुट से अधिक बढ़ने नहीं देते और इसकी फुनगी कुतर लेते हैं । इसकी पत्तियाँ दो दो आमने सामने होती हैं । पेड़ का तना सीधा होता है जिसपर हलके भूरे रंग की छाल होती है । फरवरी मार्च में पत्तियों की जड़ों में गुच्छे के गुच्छे सफेद लंबे फूल लगते हैं, जिसमें पाँच पंखुड़ियाँ होती हैं । फूल की गंध अच्छी होती है । फूलों के झड़ जाने पर मकोय के बराबर फल गुच्छों में लगते हैं । फल पकने पर लाल रंग के हो जाते हैं । गूदे के भीतर पतली झिल्ली में लिपटे हुए बीज होते है । पकने पर फल हिलाकर ये गिरा लिए जाते हैं । फिर उन्हें मलकर बीज अलग किए जाते हैं । फिर बीजों को भूनते हैं और उनके छिलके अलग करते हैं । इन्ही बीजों को पीसकर गरम पानी में दूध आदि मिलाकर पीते हैं । अरब आदि देशों में इसके पीने की बहुत चाल है । युरोप में भी चाय के पहुँचने के पूर्व इसकी प्रथा थी । हिंदुस्तान में इसका बीज पहले पहल दो ढाई सौ वर्ष हुए, मैसूर में बाबा बूढ़न लाए थे । वे मक्का गए थे, वही से सात दाने छिपाकर ले आए थे । अब इसकी खेती हिंदुस्तान में कई जगह होती है । इसके लिये गरम देश की बलुई दोमट भूमि अच्छी होती है तथा सब्जी, हड्डी, खली आदि की खाद उपकारी होत है । इसके बीज को पहले अलग बोते हैं । फिर एक साल के बाद इसे चार से आठ फुट की दुरी पर पंक्तियों में बैंठाते हैं । तीसरे वर्ष इसकी फुनगी कपट दी जाती है जिससे इसकी बाढ़ बंद हो जाती है । इसके लिये अधिक वृष्टि तथा वायु हानिकारक होती है । बहुत तेज धूप में इसे बाँसों की टट्टियों से छा देते हैं या इसे पहले ही से बड़े बड़ें पेड़ों के नीचे लगाते हैं । सुमात्रा में इसकी पत्तियों को चाय की तरह उबालकर पीते हैं । मुख्खा का कहवा बहुत अच्छा माना जाता है । भारत में कहवे की खेती नीलगिरि पर होती है । भारत कि सिवाय लंका, ब्राजील, मध्य अमेरिका आदि में भी इसकी खेती होती है । कहवा पीने में कुछ उत्तेजक होता है । २. कहवे का पेड़ । ३. कहवा के बीजों से बना हुआ शरबत । यौ॰—कहवादान ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।