🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:07:41 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कहीं
kahīṃ
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कहीं क्रि॰ वि॰ [हिं॰ कहाँ] किसी अनिश्चित स्थान में । ऐसे स्थान में जिसका ठीक ठिकाना न हो । जैसे,—वे घर में नहीं हैं, कहीं बाहर गए हैं । मुहा॰—कहीं और = दूसरी जगह । अन्यत्र । जैसे,—कहीं और माँगो । कहीं कहीं = (१) किसी किसी स्थान पर । कुछ जगहों में । जैसे—उस प्रदेश में कहीं कहीं पहाड़ भी हैं । (२) बहुत कम स्थानों में । जैसे,मोती समुद्र में सब जगह नहीं, कहीं कहीं मिलता है । कहीं का = न जाने कहाँ का । ऐसा जो पहले देखने सुनने में न आया हो । बड़ा भारी । जैसे,—उल्लू कहीं का । कहीं का न रहना या होना = दो पक्षों में से किसी पक्ष के योग्य न रहना । दो भिन्न भिन्न मनोरथों में से किसी एक का भी पूरा न होना । किसी काम का न रहना । जैसे,—वे कभी नौकरी करते, कभी रोजगार की धुन में रहते, अंत में कहीं के न हुए । उ॰—बुढ़ा आदमी हूँ, इस बुढ़ौतौ में कलंक का टीका लगे तों कहीं का न रहूँ ।—फिसाना॰, भा॰३, पृ॰ ११६ । कहीं न कहीं = किसी स्थान पर अवश्य । जैसे,—इसी पुस्तक में ढूँढों, कहीं न कहीं वह शब्द मिल जायगा । कहीं का कहीं = (१) एक ओर से दूसरी ओर । दूर । जैसे,—वह जंगल में भटककर कहीं के कहीं जा निकले । (२) (प्रश्न रूप में और निषेधार्थक) नहीं । कभी नहीं । जैसे,—(क) कहीं ओस से भी प्यास बुझती हैं? (ख) कहीं बंध्या को भी पुत्र होता है? (आशंका और इच्छासूचक) (३) कदाचितय़ यदि । अगर । जैसे,—(क) कहीं वह आ गया तो बड़ी मुशकिल होगी । (ख) इस अवसर पर कहीं वे आ जाते तो बड़ा आनंद होता । कहीं .... न = (आशंका और आशा सूचित करने के लिये ऐसा न हो के । जैसे,—(क) देखना, कहीं तुम भी न वही ं रह जाना । (ख) कहीं वह आ न जाय । (ग) देखी कहीं वे ही न आ रहे हों, जिनका आसरा देख रहे हो । (इस मुहावरे में या तो भावरूप में क्रियाएँ आती है अथवा संदिग्ध भूत, संभाव्य भविष्यत् आदि संभावनासूचक क्रियाएँ आती है) कहीं ... तो नहीं=(प्रश्न के रूप में आशंका और आशा सूचित करने के लिये) जैसे,—कहीं वह रास्ता तो नहीं भूल गया? (इस मुहावरे में प्राय: सामान्यभूत, सामान्य भविष्यत् और सामान्य वर्तमान क्रियाएँ आती हैं ।
४. बहुत अधिक । बहुत बढ़कर । जैसे,—यह चीज उससे कहीं अच्छी है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "कहीं" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें