अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
काज १संज्ञा पुं॰[सं॰ कार्य प्रा॰ कज्ज] १. प्रयत्न जो किसी उद्देश्य की सिद्धिके लिये किया जाय । कार्य । काम । कृत्य । उ॰—(क) ज्ञानी लोभ करत नहिं कबहुँ लोभ बिगारत काज ।—सूर (शब्द॰) । (ख) घाम, धूम, नीर औ समीर मिले पाई देह ऐसो धन कैसे दूत काज भुगतावैगो ।—लक्षण (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना ।—कराना ।—चलना ।—चलाना ।—निकलना ।—निकालना ।—भुगतना ।—भुगताना ।—संवारना ।—सरना ।—सारना । मुहा॰—के काज = के हेतु । निमित्त । लिये । उ॰—पर स्वारथ के काज सीस आगे धरि दीजै ।—गिरधर (शब्द॰) । २. व्यवसाय । धंधा । पेशा । रोजगार । जैसे, (क) इस लडके को अब किसी काम काज में लगाओ । (ख) अपने घर का काज देखो । ३. प्रयोजन । मतलब । उद्देश्य । अर्थ । उ॰—(क) रोए कंत न बहूरा तौ रोए का काज ?—जायसी (शब्द॰) । (ख) बिन काज आज महराज लाज गइ मेरी ।—(गीत), (शब्द॰) । ४. विवाह सबंध । उ॰—यह श्यामल राजकुमार सखी, बर जानकी जोगहिं जन्म लयो । रघुराज तथा मिथिलापुर राज अकाज यही जो न काज भयो ।—रघुराज (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । ५. बालक अवस्था से बडे या किसी बूढे आदमी के मर जाने का भोज । काम । क्रि॰ प्र॰—करना ।—पडना ।—होना ।
काज २संज्ञा पुं॰[पुर्त॰ काजा, कोंकणी काजू] छेद जिसमें बटन डालकर फँसाया जाता है । बटन का घर । क्रि॰ प्र॰—बनाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।