🕉️ 23 November 2026, Monday · 11:42:22 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कानाफूसी
kānāphūsī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कानाफूसी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ काना+अनु. 'फुस फुस'] । वह बात जो कान के पास जाकर धीरे से कही जाय । चुपके चुपके की बातचीत । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।
कानाफूसी करना । मुँह जोहना=आसरा ताकना । भरोसा देखना । मुँह डालना=(१) किसी पशु आदि का खाद्य पदार्थ पर मुँह चलाना ।(२) मुरगों का लड़ना या आक्रमण करना । (मुर्गबाज) । मुँह तक आना=जबान पर आना । कहा जाना । मुँह थकना=बहुत अधिक बोलने के कारण शिथिलता आना । मुँह थकना=बहुत अधिक बोलकर अपने आपको शिथिल करना । मुँह देना=किसी पशु आदि का किसी बरतन या खाद्य पदार्थ में मुँह डालना । जैसे,—इस दूध में बिल्ली मुँह दे गई है । मुँह पकड़ना=बोलने से रोकना । बोलने न देना । जैसे,—कहो न, कोई तुम्हारा मुँह पकड़ता है । मुँड पर न रखना=तनिक भी स्वाद न लेना । जरा भी न खाना । जैसे,—लड़के ने कल से एक दाना भी मुँह पर नहीं रखा । मुँह पर बात आना=(१) कुछ कहने को जी चाहना । (२) कुछ कहना । मुँह पर मोहर करना=बोलने से रोकना । कहने न देना । चुप कराना । मुँह पर लाना=मुँह से कहना । वर्णन करना । जैसे,—अपनी की हुई नेकी मुँह पर नहीं लानी चाहिए । मुँह पर हाथ रखना=बोलने से जबरदस्ती रोकना या मना करना । मुँह पसराकर दौड़ना=कुछ पाने के लालच में बहुत उत्सुक होकर आगे बढ़ना । मुँड पसारकर रह जाना=(१) परम चकित हो जाना । हक्का बक्का हो जाना । (२) लज्जित होकर रह जाना । शरमाकर रह जाना । मुँह पेट चलना=कै दस्त होना । हैजा होना । मुँह फटना=चूना आदि लगने के कारण मुँह में छोटे छोटे घाव हो जाना । मुँह फाड़कर कहना=बेहया बनकर जबाब पर लाना । निर्लज्ज होकर कहना । जैसे,—हमने उनसे मुँह फाड़कर कहा भी, पर उन्होंने कुछ ध्यान ही न दिया । मुँह फैलाना= (१) दे॰ 'मुँह बाना' । (२) अधिक लेने की इच्छा या हठ करना । जैसे,—कचहरीवाले तो जरा जरा सी बात पर मुँह फैलाते हैं । मुँह फोड़कर कहना=दे॰ 'मुँह फाड़कर कहना' । मुँह बंद करना=चुप कराना । बोलने से रोकना । मुँह बंद कर लेना=बिलकुल चुप हो जाना । कुछ न बोलना । मुँह बंद होना=चुप होना । जैसे तुम्हारा मुँह कभी बंद नहीं होता । मुँह बाँधकर बैठना=चुपचाप बैठना । कुछ न बोलना । मुँह बाँधना या बाँध देना=चुप करा देना । बोलने न देना । मुँह बाना=(१) मुँह फाड़ना या खोलना । (२) जँभाई लेना । (३) अपनी हीनता सिद्ध होने पर भी हँस पड़ना । (४) बुरी तरह से हँसना । बेहूदेपन से हँसना । मुँह बिगड़ना=(१) मुँह का स्वाद खराब होना । जैसे,—तुमने कैसा आम खिला दिया, बिलकुल मुँह बिगड़ गया । (२) किसी बात या काम पर नाराजी व्यक्त करना । (३) उपेक्षा व्यक्त करना । मुँह बिगाड़ना=मुँह का स्वाद खराब करना । मुँह भर आना= (१) मुँह में पानी भर आना । किसी चीज को लेने के लिये बहुत लालच होना । (२) मितली आना । जी मिचलाना । कै करने को जी चाहना । मुँह भरके=(१) मुँह तक । लबालब । (२) जहाँ तक इच्छा हो । जितना जी चाहे । जैसे,—(क) जो कुछ माँगना हो, मुँह भरके माँग लो । (ख) उन्होंने मुझे मुँह भरके गालियाँ दी । (३) पूरी तरह से । भली भाँति । मुँह भर बोलना=अच्छी तरह बोलना । जैसे,—वहाँ मुझसे कोई मुँह भर बोला तक नहीं । मुँह भरना=(१) रिश्वत देना । घूस देना । (२)खिलाना । भोजन कराना । (३)मुँह बंद करना । बोलने से रोकना मुँह मारना=(१) खाने को चीज में मुँह लगाना । (२) दाँत लगाना । काटना । (३) जल्दी जल्दी भोजन करना । (किसी का) मुँह माराना=(१) किसी को बोलने से रोकना । चुप करना । (२) रिश्वत देना । (३) कान काटना । बढ़कर होना । जैसे,—यह कपड़ा रेशम का मुँह मारता है । मुँह मठा करना=(१) मिठाई खिलाना । (२) देकर प्रसन्न करना । मुँह मीठा होना=(१) खाने को मिठाई मिलना । (२) प्राप्ति होना । लाभ होना । (३) मँगनी होना । (बात) मुँह से आना=कहने को जी चाहना । कहने की प्रवृत्ति होना । जैसे,—जो कुछ मुँह में आता है, कह चलते हो । मुँह में खून लहू लगना=चसका पड़ना । चाट पड़ना । जैसे,—एक दिन में तुम्हें रुप
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "कानाफूसी" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬